सिस्को के चेयरमैन श्री जॉन चैंबर्स ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
जॉन चैंबर्स ने प्रधानमंत्री के साथ सिस्कोम के कंट्री डिजिटाईजेशन एसिलेरशन प्रोग्राम के बारे में चर्चा की 
प्रधानमंत्री ने सिस्कोर के चेयरमैन के साथ साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया

सिस्‍को के चेयरमैन श्री जॉन चैंबर्स ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की।

बैठक के दौरान उन्‍होंने प्रधानमंत्री को सिस्‍को के देश डिजिटलीकरण त्‍वरण कार्यक्रम की विशेषताओं से अवगत कराया और इसके साथ ही यह भी जानकारी दी कि यह किस तरह से प्रधानमंत्री के विजन एवं तमाम पहलों के अनुरूप है। इन पहलों में डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्‍टार्ट-अप इंडिया, स्‍मार्ट सिटी और साइबर सुरक्षा शामिल हैं।


प्रधानमंत्री ने सिस्‍को की इस पहल की सराहना की और दूरस्‍थ शिक्षा जैसे क्षेत्रों में इसके फायदों पर विशेष जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि सब्सिडी में लीकेज खत्‍म करने में डिजिटल प्रौद्योगिकी काफी उपयोगी साबित हुई है। उन्‍होंने साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Govt amends rules to provide military nursing service staff re-employment benefits

Media Coverage

Govt amends rules to provide military nursing service staff re-employment benefits
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
वित्त मंत्री ने व्यापक विवरण देते हुए स्‍पष्‍ट किया कि बजट हमारे राष्ट्र के आर्थिक परिवर्तन में किस प्रकार से योगदान देगा : प्रधानमंत्री
February 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने आज लोकसभा में अपने भाषण में इस बात का विस्तृत विवरण दिया कि इस वर्ष का बजट हमारे देश के आर्थिक परिवर्तन में किस प्रकार योगदान देगा। श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने रिफॉर्म एक्सप्रेस, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को समर्थन, कौशल विकास, अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों और अन्य पहलुओं पर बल दिया।

श्री मोदी ने एक्‍स पर पोस्ट लिखा:

“लोकसभा में अपने भाषण में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी ने इस बात का विस्तृत विवरण दिया कि इस वर्ष का बजट हमारे देश के आर्थिक परिवर्तन में किस प्रकार योगदान देगा। उन्होंने रिफॉर्म एक्सप्रेस, एमएसएमई को समर्थन, कौशल विकास, अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों और अन्य पहलुओं पर जोर दिया।

@nsitharaman