हांगकांग के मुख्‍य कार्यकारी श्री सी वाई ल्‍युंग ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
भारत में हांगकांग की कंपनियों ने भारत में अपनी गहरी रूचि दिखाई
भारत और हांगकांग द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को मजबूत करेंगे

हांगकांग के विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (एसएआर) के मुख्‍य कार्यकारी श्री सी वाई ल्‍युंग ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने पहली बार भारत आगमन पर श्री सी वाई ल्‍युंग का स्‍वागत किया और आशा व्‍यक्‍त की कि उनकी यात्रा से भारत और हांगकांग के बीच व्‍यापार, निवेश और पर्यटन संपर्क बढ़ेंगे।

श्री सी वाई ल्‍युंग ने प्रधानमंत्री को हांगकांग की कंपनियों में भारत के प्रति रूचि के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री और श्री सी वाई ल्‍युंग ने द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग विशेष रूप से वित्‍तीय सेवा क्षेत्र तथा शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग सुदृढ़ करने पर सहमति व्‍यक्‍त की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Odisha’s Dhenkanal farmers export 3 tonne of mango to London

Media Coverage

Odisha’s Dhenkanal farmers export 3 tonne of mango to London
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
रूस के विदेश मंत्री ने पीएम मोदी से की मुलाकात
May 14, 2026
विदेश मंत्री लावरोव ने दिसंबर 2025 में दोनों नेताओं की बैठक के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया
विदेश मंत्री लावरोव और प्रधानमंत्री ने यूक्रेन तथा पश्चिम एशिया की स्थिति सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की
प्रधानमंत्री ने संवाद और कूटनीति के पक्ष में भारत के सतत् रुख को दोहराया
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं

रूसी संघ के विदेश मंत्री, महामहिम श्री सर्गेई लावरोव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की।

विदेश मंत्री लावरोव ने 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में दिसंबर 2025 में हुई दोनों नेताओं की बैठक के बाद से द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

विदेश मंत्री लावरोव और प्रधानमंत्री ने यूक्रेन तथा पश्चिम एशिया की स्थिति सहित, पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने आगे बढ़ने के सर्वोत्तम मार्ग के रूप में संवाद और कूटनीति के पक्ष में भारत के सतत् रुख को दोहराया।

प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री लावरोव से राष्ट्रपति पुतिन को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करने का अनुरोध किया।