नेपाल के उप-प्रधानमंत्री श्री बिमलेन्द्र निधि ने की पीएम मोदी से मुलाकात
भारत और नेपाल की दोनों सरकारों के बीच ही नहीं बल्कि दोनों देशों के लोगों के बीच भी हैं रिश्ते मज़बूतः पीएम मोदी
भारत नेपाल के लोगों के साथ सम्बन्धों और दोस्ती के पारम्परिक सम्बन्धों को लेकर प्रतिबद्ध हैः पीएम मोदी
भूकंप के बाद पुनर्निर्माण के प्रयासों के लिए भारत नेपाल के लोगों और सरकार को समर्थन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैः पीएम

नेपाल के उप प्रधानमंत्री श्री विमलेंद्र निधि और नेपाल के गृह मंत्री ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने श्री विमलेंद्र नि‍धि को नेपाल के उप प्रधानमंत्री तथा नेपाल के गृह मंत्री का पद्भार संभालने पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने श्री पुष्‍प कमल दहल ‘प्रचंड के नेतृत्‍व में नेपाल की नई सरकार को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

श्री विमलेंद्र निधि ने नेपाल की गतिविधियों के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच संबंध मात्र दो सरकारों के बीच संबंध नहीं है अपितु यह दोनों देशों के लोगों के बीच हैं और प्रधानमंत्री ने दोहराया कि भारत नेपाल के लोगों के साथ मैत्री और सदभाव की इस परंपरागत मजबूती को और सुदृढ़ता प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत नेपाल में आये भूकंप के उपरांत पुर्निर्माण के प्रयासों के प्रति हम नेपाल की सरकार और लोगों के प्रति पूर्ण रूप से वचनबद्ध हैं।

प्रधानमंत्री ने नेपाल के प्रधानमंत्री को उनकी सुविधानुसार यथा शीघ्र भारत आने का न्‍यौता भी दिया।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’

Media Coverage

PM Modi at BRICS summit: Dismantle ‘pyramid of privilege’ to make Global South a ‘rule-shaper’
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने एशिया कप जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी
September 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप का खिताब जीतने पर भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को शानदार बताया और कहा कि यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"फाइनल में 4-1 की शानदार जीत के साथ एशिया कप जीतने पर हमारी जूनियर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह सचमुच एक अद्भुत उपलब्धि है।

यह सफलता हमारे युवा खिलाड़ियों की अपार प्रतिभा को दर्शाती है। पूरी टीम को मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं!"