बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, स्वच्छ ऊर्जा, साफ-सफाई, स्वास्थ्य और पोषण पर चर्चा हुई
बिल गेट्स ने सरकार के वित्तीय समावेशन योजनाओं की सराहना की
बिल गेट्स ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में सरकार के प्रयासों की सराहना की
बिल गेट्स ने विभिन्न नए टीकों की शुरूआत के लिए भारत सरकार की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह अध्यक्ष एवं ट्रस्टी श्री बिल गेट्स के बीच शुक्रवार को बातचीत हुई। चर्चा के केंद्र में स्वच्छ ऊर्जा पहल, वित्तीय समावेशन., साफ-सफाई, स्वास्थ्य एवं पोषण जैसे मुद्दे रहे। श्री बिल गेट्स ने भारत में अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में भा किए गए कार्य की सराहना की और हाइड्रोकार्बन के स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा की लागत कम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

श्री गेट्स ने कहा कि गेट्स ने इस दिशा में प्रयासों को मजबूत करने के लिए वित्तीय समावेशन और समर्थन की पेशकश पर भारी प्रगति हुई है। देश भर में हाइब्रिड भुगतान बैंक तैयार करने के लिए वर्तमान डाक अवसंरचना को मजबूत बनाने के मुददे पर भी चर्चा हुई।

स्वास्थ्य के मुद्दे पर श्री गेट्स ने सराहना की खासकरु नए टीकों को प्रस्तुत किए जाने का। उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान और स्वच्छता में सुधार के लिए सरकार के प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की|

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's crude supply secure, LPG production increased: Hardeep Puri

Media Coverage

India's crude supply secure, LPG production increased: Hardeep Puri
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने चिली के राष्ट्रपति का पदभार संभालने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को बधाई दी
March 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि वह भारत और चिली के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा, “एक सफल कार्यकाल के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!”

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

"चिली के राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने पर जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट को हार्दिक बधाई। मैं भारत और चिली के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने तथा व्यापार, प्रौद्योगिकी एवं ऊर्जा के क्षेत्रों में हमारे सहयोग को प्रगाढ़ करने के लिए उनके साथ मिलकर कार्य करने के प्रति आशान्वित हूँ। एक सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं!"

@joseantoniokast