हर बूथ जीतें, हर कनेक्शन को मजबूत करें; केरलम BJP-NDA के साथ विकास का एक नया अध्याय लिखेगा: पीएम मोदी का दृढ़ विश्वास
जैसे सच्चा खिलाड़ी अहम मौके पर शिखर पर पहुंचता है, वैसे ही मतदान करीब आते ही कार्यकर्ताओं को अपनी मेहनत, पहुंच और प्रतिबद्धता बढ़ानी चाहिए: क्रिकेटर संजू सैमसन के करियर उदाहरण के साथ पीएम मोदी
कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों ने लगातार तुष्टीकरण को बढ़ावा दिया है और वोट-बैंक की राजनीति के लिए कट्टरपंथी तत्वों के साथ गठबंधन किया है: केरलम के लोगों से पीएम मोदी
केरलम के युवा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और रोजगार के मौकों की चाहत से प्रेरित होकर बदलाव चाहते हैं: पीएम मोदी

केरलम में विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को NaMo App के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान के तहत केरलम के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इसमें तिरुवनंतपुरम, वायनाड, मल्लापुरम और त्रिशूर जैसे अलग-अलग जिलों के जमीनी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने बूथ का हाल, लोगों की अपेक्षाएं और जमीन से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। प्रधानमंत्री ने केरलम में BJP-NDA के समर्थन में जारी लहर का जिक्र करते हुए जहां कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया, वहीं चुनावी रणनीति के लिए मार्गदर्शन भी किया।

संवाद की शुरुआत तिरुवनंतपुरम की अनीता कुमारी आर से हुई, जो लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हैं। वे आशा वर्कर के रूप में समाज सेवा भी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वे जिस तटीय क्षेत्र में कार्य करती हैं, वहां कभी बूथ इंचार्ज मिलना भी मुश्किल था। लेकिन अब वहां मछुआरा समुदाय बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहा है। प्रधानमंत्री ने इस बदलाव को केरलम की राजनीति का ‘टर्निंग पॉइंट’ बताया और कहा कि तिरुवनंतपुरम की जीत ने पुरानी धारणा को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा, ‘केरलम में ऐसी डबल इंजन सरकार चाहिए जो खुद भी काम करे और केंद्र के काम को भी आगे बढ़ाए।‘

वायनाड की विनीता केके ने अपनी बात पीएम मोदी के सामने रखते हुए कहा कि वे वीबी जीरामजी में काम करती हैं और साथ ही बूथ अध्यक्ष का काम भी संभालती हैं। उन्होंने बताया कि घर-घर जाने पर लोग कहते हैं, ‘हमें मोदी मॉडल जैसी सरकार चाहिए, मोदी जी जैसा मुख्यमंत्री चाहिए।‘ विनीता के साथ संवाद के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुझे गर्व है कि मेरी पार्टी में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी इतना सामर्थ्यवान है।‘ राज्य के मतदाताओं से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस और कम्युनिस्टों को आप सबने 75 साल दिए हैं। बीजेपी-एनडीए को 5 साल देकर देखिए।‘

आर्मी से रिटायर होने के बाद बीजेपी से जुड़े श्रीकुमार पंदलम नगरपालिका के काउंसलर हैं। उन्होंने बताया की पलायन केरलम के युवाओं की एक बड़ी समस्या है। इसलिए वे इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने वाली बीजेपी को मौका देना चाहते हैं।

वहीं मल्लापुरम के कोंडोट्टी से दिलीप कुमार ने बताया कि वेंगरा विधानसभा क्षेत्र से मुस्लिम लीग के एक प्रत्याशी ने खुलेआम घोषणा की है कि वे सिर्फ एक धर्म-विशेष के लिए काम करेंगे। यह UDF और LDF की कट्टरपंथी राजनीति का जीता-जागता उदाहरण है।

त्रिशूर के सेवानिवृत्त मरीन इंजीनियर मुरलीधरन ने दिल्ली AI समिट का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की शर्मनाक हरकत से केरलम के लोग बेहद नाराज हैं। राज्य के लोग चाहते हैं कि केरल टेक्नोलॉजी, टूरिज्म और नए उद्योगों में आगे बढ़े, न कि राजनीतिक विवादों में फंसा रहे।

प्रधानमंत्री ने संवाद में कई अहम विषयों को विस्तार से सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि UDF और LDF मिलकर केरलम का दोहरा नुकसान कर रहे हैं। एक तरफ वोट के लिए कट्टरपंथी ताकतों का इस्तेमाल हो रहा है और समाज को तोड़ने का काम किया जा रहा है। दूसरी तरफ भगवान अयप्पा के भक्तों के साथ खिलवाड़, मंदिर के सोने के साथ बेईमानी, को-ऑपरेटिव बैंकों में जनता की जमापूंजी की लूट और भ्रष्टाचार का अंतहीन सिलसिला जारी है।

उन्होंने केरलम के युवाओं की पीड़ा को सामने रखते हुए कहा कि चाहे LDF आए या UDF, राज्य के युवाओं की मजबूरी पलायन ही रही है। भाजपा-एनडीए सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री, स्टार्टअप और उभरते हुए क्षेत्रों में निवेश कर युवाओं को उनकी अपनी धरती पर अवसर देगी। उन्होंने कहा कि टैलेंट, टेक्नोलॉजी, ट्रेड और टूरिज्म के चार पिलर विकसित केरलम की नींव बनेंगे।

कांग्रेस की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इनके नामदार नेता हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना में झूठे वादे करके गए और उन राज्यों को बर्बाद कर के रख दिया।

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से साफ तौर से कहा कि 9 अप्रैल को मतदान से पहले अपने बूथ के हर परिवार के पास कम से कम तीन बार जाएं और एक-एक मतदाता से बैठकर बात करें। उन्होंने कहा कि जो पहले 6 घंटे काम करते थे, वे अब 9 घंटे करें, जो 9 घंटे करते थे वे 12 घंटे करें और जो अकेले काम करते थे वे अब अपने पूरे परिवार को मैदान में उतारें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज, नल जल जैसी स्कीमों का डेटा और वीडियो लेकर हर घर तक जाएं। उन्होंने विशेष रूप से माताओं और बहनों से अपील की कि इस बार कमल के निशान पर वोट डालकर केरलम में पहली बार भाजपा-एनडीए की सरकार बनाएं।

प्रधानमंत्री केरलम के कार्यकर्ताओं के दशकों के संघर्ष और त्याग को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं आप लोगों ने कितना सहन किया है, कितना संघर्ष किया है। आज आप विजय की राह पर हैं।‘

पीएम मोदी ने देश-विदेश में बसे केरलवासियों से भी अपील की कि वे 9 अप्रैल को अपना वोट डालें और अपने गांव-घर के लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा, ‘केरलम इस बार नया इतिहास बनाने जा रहा है। हमें हर बूथ जीतना है।‘

इस संवाद ने एक बार फिर साबित किया कि भाजपा का बूथ-स्तरीय संगठन ही उसकी असली ताकत है और बीजेपी का कार्यकर्ता केरलम में नया अध्याय लिखने के लिए तैयार हैं।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Semiconductors to clean energy: Inside PM Modi’s high-profile meeting with 16 Dutch CEOs in The Hague

Media Coverage

Semiconductors to clean energy: Inside PM Modi’s high-profile meeting with 16 Dutch CEOs in The Hague
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister Narendra Modi and Prime Minster of Sweden exchange special gifts celebrating the shared cultural legacy of Rabindranath Tagore
May 17, 2026