बिहार की महिलाएँ हमेशा से सामाजिक बदलाव की सबसे मजबूत ताकत रही हैं: पीएम मोदी
महिलाओं ने सरकारी योजनाओं को जन आंदोलन बनाया: पीएम मोदी
विपक्ष गठबंधन नहीं, बल्कि घरबंधन है: पीएम मोदी का राजद-कांग्रेस पर तीखा तंज
हर बूथ जहाँ महिलाएँ कमान संभालती हैं, लोकतंत्र का सबसे मजबूत स्तंभ बन जाता है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के तहत बिहार की भाजपा महिला कार्यकर्ताओं से संवाद किया। नमो एप के जरिए हुए इस संवाद में उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान में हमारी मातृशक्ति की सक्रियता लोकतंत्र के इस महापर्व को और मजबूत बनाने वाली है। यहां महिलाओं का आत्मविश्वास ही नारीशक्ति की पहचान बन चुका है। हमारी माताओं, बहनों और बेटियों के दृढ़ निश्चय से ये साफ-साफ नजर आ रहा है कि राज्य में एक बार फिर प्रचंड बहुमत से एनडीए सरकार से बनने जा रही है। जंगलराज के सामने बिहार की महिलाएं दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं, नारीशक्ति ने ठान लिया है कि अब बिहार में जंगलराज को किसी भी सूरत में वापस नहीं आने देंगे। पीएम मोदी ने कहा कि डबल इंजन सरकार अराजकता और भ्रष्टाचार के दौर को बहुत पीछे छोड़कर सुशासन और विकास के साथ ‘समृद्ध बिहार’ बनाने की राह पर है। बिहार में एनडीए सरकार ही नारीशक्ति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है।

पीएम मोदी ने बेगूसराय की डॉ. रेखा राम, भोजपुर की शालिनी सिंह, औरंगाबाद की नीलम चंद्रवंशी, पूर्णिया की गुंजा बंगानी और खगड़िया की वंदना पटेल से सीधा संवाद किया। इस संवाद को बिहार की लाखों महिला कार्यकर्ताओं ने भी सुना। सभी से बातचीत के दौरान पीएम ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर महिलाओं में जो उत्साह है, वह अभूतपूर्व है। इससे लगता है कि बिहार में मतदान के नए रिकॉर्ड बनने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए-भाजपा को जिताने की भावना आज गरीब, दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा सबके मन में रची-बसी है। बिहार के लोग मन बना चुके हैं कि इस बार एनडीए की जीत का पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वहीं जंगलराज वालों को अब तक की सबसे करारी हार मिलेगी। बिहार का ज्यादा से ज्यादा विकास एनडीए सरकार ही कर सकती है।

पीएम मोदी ने मतदान को उत्सव की तरह ‘मनाने’ का आग्रह करते हुए कहा कि जिस दिन मतदान हो, माताएं-बहनें और बेटियां थाली बजाते-बजाते और गीत गाते-गाते जुलूस निकालकर मतदान करने जाएं। इसके लिए हम 25-25 मतदाताओं की टोलियां भी बना सकते हैं। हर बूथ पर ऐसी कई टोलियां बनने से चुनाव का माहौल ही अलग नजर आएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण का चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे बंद हो जाएगा। अब जो दो दिन बचे हैं, वह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। इसमें आप सभी कार्यकर्ताओं को अपने उत्साह को अभूतपूर्व परिणामों में बदलकर एनडीए-भाजपा को महाविजय दिलानी है।

एनडीए सरकार में विकास की बात करते हुए पीएम ने कहा कि जंगलराज के 15 साल में बिहार में एक भी नया मेडिकल कॉलेज नहीं बना। एनडीए सरकार अब तक छह नए मेडिकल कॉलेज बना चुकी है। 10 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। और 10 नए मेडिकल कॉलेज की मंजूरी भी दी जा चुकी है। आयुष्मान भारत, पीएम जन औषधि जैसी योजनाओं से इलाज बहुत ही सस्ता हो गया है। इसका फायदा बिहार की महिलाओं को भी हुआ है। एनडीए सरकार महिलाओं के जीवन को आसान बनाने और उन्हें सशक्त करने के लिए लगातार काम कर रही है। इसीलिए यहां की नारीशक्ति कह रही है, फिर एक बार, एनडीए सरकार। फिर एक बार, सुशासन की सरकार।

जंगलराज के दौर को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तब बिहार में बेटियों का बाहर निकलना मुश्किल था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज रात के समय में अस्पतालों में, रेलवे स्टेशनों पर अन्य अनेक जगहों पर बेटियां बिना डर से काम कर रही हैं। बिहार की महिलाएं अब जंगलराज की वापसी कभी नहीं होने देंगी। इसलिए जंगलराज वाले यहां की महिलाओं से तरह-तरह के झूठ बोलने में जुटे हैं। लेकिन हमारी नारीशक्ति इनके जाल में फंसने वाली नहीं है। पीएम ने कहा कि जब सुशासन और कानून-व्यवस्था का राज होता है तो महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। इसलिए बिहार की बेटियां अब स्वरोजगार के जरिए नौकरी देने वाली भी बन रही हैं। मुद्रा योजना ने छोटे व्यापार के सपने पूरे किए हैं। जीविका दीदी और डेयरी योजनाओं ने आत्मनिर्भरता की ताकत दी है। क्रेडिट कार्ड योजना ने खेती से जुड़ी महिलाओं के लिए आसान ऋण उपलब्ध कराया है।

बिहार के चुनाव में ‘युवराजों’ का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि आजकल यहां दो युवराज घूम रहे हैं। इसमें से दिल्ली वाले जो युवराज यहां आए थे, उनको बिहार का कुछ अता-पता नहीं है। हमारी छठ मइया का क्या महत्व होता है, ये भी पता नहीं है। इसलिए छठ मइया के खिलाफ बोलकर हम सबकी आस्था पर चोट पहुंचाई है। हमारी सभी माताओं-बहनों के जेहन में यह बात बैठ गई है और इससे उनमें भारी आक्रोश है। आस्था का यह अपमान अक्षम्य है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन्होंने छठ मइया का अपमान किया है और बिहार को जंगलराज में रखा था, अब उनकी जमानत जब्त होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने संवाद के समापन पर बूथ से लेकर पन्ना प्रमुख तक मेहनत करने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें बूथ जीतो, चुनाव जीतो का मंत्र याद रखना है। आप सबकी मेहनत रंग लाने वाली है। सरकार बनना पक्का है। उन्होंने माताओं-बहनों को नमन करते हुए कहा कि आज नारीशक्ति यहां की पहचान बन चुकी है। पूरे बिहार में महिला रोजगार योजना की बहुत चर्चा है। करीब 1 करोड़ 40 लाख बहनों के खाते में 10-10 हजार रुपया पहुंचना बहुत बड़ी बात है। भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर चर्चा के दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताना चाहिए। इन योजनाओं से कैसे महिलाओं के लिए जन्म से लेकर जीवन के हर चरण में कोई ना कोई योजना है। हमने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से लेकर पक्के घर तक महिलाओं को सशक्त बनाने की गारंटी दी है। मिशन इंद्रधनुष, आयुष्मान योजना और पोषण मिशन जैसी कई योजनाओं से हमारी माताओं बहनों को बहुत बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए माताओं और बहनों का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच रहा है।

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
As we build opportunities, we'll put plenty of money to work in India: Blackstone CEO Stephen Schwarzman at Davos

Media Coverage

As we build opportunities, we'll put plenty of money to work in India: Blackstone CEO Stephen Schwarzman at Davos
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister pays tributes to Bharat Ratna, Shri Karpoori Thakur on his birth anniversary
January 24, 2026

The Prime Minister, Narendra Modi, paid tributes to former Chief Minister of Bihar and Bharat Ratna awardee, Shri Karpoori Thakur on his birth anniversary.

The Prime Minister said that the upliftment of the oppressed, deprived and weaker sections of society was always at the core of Karpoori Thakur’s politics. He noted that Jan Nayak Karpoori Thakur will always be remembered and emulated for his simplicity and lifelong dedication to public service.

The Prime Minister said in X post;

“बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन। समाज के शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों का उत्थान हमेशा उनकी राजनीति के केंद्र में रहा। अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर वे सदैव स्मरणीय एवं अनुकरणीय रहेंगे।”