कांग्रेस केवल अपने परिवार की चिंता करती है: पीएम मोदी
हरियाणा के पुराने और नए दोनों पीढ़ी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और परिश्रम ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है: पीएम मोदी
कांग्रेस हर दिन कमजोर होती जा रही है: पीएम मोदी
पिछले 10 सालों में कांग्रेस विपक्ष के तौर पर भी विफल रही है: पीएम मोदी
हरियाणा के लोगों ने भाजपा को एक बार फिर सेवा का अवसर देने का फैसला किया है: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम के तहत हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन संवाद किया। संवाद के दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के पुरानी पीढ़ी के कार्यकर्ता हों या नई पीढ़ी के, उनके परिश्रम की पराकाष्ठा और कर्मठता हमेशा-हमेशा प्रेरणा देती रही है। सभी कार्यकर्ता आजकल अपना बूथ जिताने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। चुनाव की रणनीति का एक ही सीक्रेट है और वह है- पोलिंग बूथ जीतना। पोलिंग बूथ हमारी एक मजबूत चौकी है और भाजपा कार्यकर्ता कभी भी पोलिंग बूथ में अपना झंडा झुकने नहीं देते हैं। हर कार्यकर्ता के अंदर गर्व का भाव होना चाहिए कि अपने पोलिंग बूथ में पहले से ज्यादा मतदान कराऊंगा।

इस अवसर पर कांग्रेस की कार्यशैली पर प्रहार करते हुए पीएम ने कहा कि आप सब जानते हैं कि हमारे खिलाफ जो चुनाव मैदान में हैं, उनका पूरा का पूरा आधार झूठ का है। लगातार झूठ बोलो और बिना सिर पैर की बातें करो। कांग्रेस के लाउडस्पीकर जो पहले बड़े-बड़े दावे कर रहे थे, उनका करंट भी अब पूरी तरह कमजोर हो गया है। पिछले 10 साल में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभाने में भी पूरी तरह विफल रही है। उनका अधिकतर समय एक-दूसरे का हिसाब चुकता करने में ही खप रहा है। ऐसे लोग हरियाणा की जनता का विश्वास कभी भी नहीं जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा से हरियाणा की जनता बेहद सूझबूझ वाली रही है। वह बेरोकटोक प्रदेश का विकास चाहती है। इसलिए जिसकी सरकार दिल्ली में होती है, यहां की जनता उसे ही राज्य में जिताती है। इस बार भी वो दिल्ली की भाजपा सरकार के साथ ही कदम से कदम मिलाकर हरियाणा को हिंदुस्तान का नंबर वन प्रदेश बनाने के लिए कृत संकल्प है। हरियाणा ने बीजेपी को फिर से एक बार सेवा करने का मौका देना तय कर लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप एक ही संकल्प लें कि जी-जान से अपना बूथ जिता कर रहेंगे। मेरा पक्का विश्वास है कि बीजेपी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से बन रही है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने नमो एप के जरिए हरियाणा के बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। हिसार के रिटायर्ड सूबेदार रणबीर सिंह ने उन्हें बताया कि हमारी केंद्र और राज्य सरकार की कई कल्याणकारी योजनाएं हरियाणा में भी लोगों का जीवन आसान बना रही हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार हरियाणा बीजेपी का इतना शानदार और जिम्मेदारी वाला संकल्प पत्र आया है। उसकी हरेक बात के साथ ही योजनाओं और वादों के बारे में हर परिवार को जानकारी देनी चाहिए। हमें प्रचार तो करना ही है, लेकिन वोटर्स के मन को भी जीतना है। यदि एक बार मन जीत लिए तो फिर मत जीतना तो बहुत ही आसान हो जाता है।

प्रधानमंत्री से संवाद के दौरान हरियाणा के शहीद राजवीर श्योराण की पत्नी और महेंद्रगढ़ महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कमलेश श्योराण ने बताया कि यहां की माताएं-बहनें और बेटियां राज्य के चौतरफा विकास के लिए भरपूर आशीर्वाद दे रही हैं। पीएम मोदी ने हरियाणा के सपूत शहीद राजवीर को नमन करते हुए कहा कि मैं बहुत भाग्यवान रहा हूं कि मुझे माताओं-बहनों के अपार आशीर्वाद मिलते रहे हैं। आज अगर देश में सबसे अधिक पेंशन कोई देता है तो हमारी हरियाणा की भाजपा सरकार देती है। उन्होंने कहा कि लोगों को याद होगा कि बुजुर्गों को पेंशन पाने के लिए पहले कितने पापड़ बेलने पड़ते थे। लेकिन अब भाजपा सरकार आने के बाद ऐसा ऑनलाइन सिस्टम बनाया है कि पेंशन सीधे उनके खाते में जाती है। आज भाजपा सरकार ने ऐसे कई काम किए हैं, जिसके कारण महिलाओं में विश्वास और ज्यादा बढ़ा है। हरियाणा की नारीशक्ति बहुत जागरूक और समझदार है। उन्हें पता है कि कांग्रेस की असलियत क्या है। आपको बस अपनी योजनाओं के बारे में उन्हें अच्छे से समझाना है ताकि उनका विश्वास वोट बनकर बीजेपी के साथ जुड़े।

पीएम मोदी ने बस स्टैंड पर चाय की दुकान चलाने वाले सोनीपत के मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी से भी बातचीत की। सैनी ने साफ-साफ कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हरियाणा की जनता ने भाजपा को हर पोलिंग बूथ पर जिताने के लिए कमर कस ली है। यहां के लोगों को पता है कि कांग्रेस के राज में कोई विकास नहीं होगा। इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोग बीजेपी से जुड़ रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ झूठे वादे करने में ही माहिर है। अपने बगल में हिमाचल का हाल देख लीजिए। वोट पाने के लिए हिमाचल कांग्रेस ने कैसे-कैसे वादे किए। सरकार बनने के बाद हाथ ऊपर कर लिए। सरकारी मुलाजिमों को पैसा तक नहीं दे पा रहे हैं। कई महीनों तक डीए नहीं मिला। विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल सब ठप पड़े हैं।

प्रधानमंत्री से संवाद के दौरान रोहतक के अजय खुंडिया ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं से हरियाणा में किसानों, दलितों और पिछड़ों के जीवन में बहुत बदलाव आया है। पीएम मोदी ने कहा कि हम हरियाणा में 24 फसलों पर एमएसपी दे रहे हैं। किसान सम्मान निधि से अन्नदाताओं की आय बढ़ी है। छोटे-छोटे किसानों को भी किसान सम्मान निधि की रकम मिल रही है। जहां तक दलितों का सवाल है तो कांग्रेस ने उन्हें हमेशा लूटा ही है। आप देखिए कांग्रेस सरकार ने कर्नाटक में दलितों के कल्याण के लिए जो फंड था, उसमें भी घोटाला कर लिया है। हरियाणा में कांग्रेस के नेता बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। आप जरा उनसे पूछिये कि कर्नाटक और तेलंगाना में तो आपकी ही सरकार है फिर ये घोषणाएं वहां पर क्यों लागू नहीं कर रहे है?

संवाद के समापन पर प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हर पोलिंग बूथ जीतने के लिए आने वाले पांच-सात दिन पूरी मेहनत से जुट जाना है, क्योंकि पोलिंग बूथ में वोटिंग के पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ने हैं। हमें हर समाज, हर वर्ग को साथ लेकर चलना है। हमें युवा पीढ़ी का भविष्य बनाना है। किसानों को समृद्ध बनाना है और हमारी माताओं-बहनों के सामर्थ्य को बढ़ाना है। आज देश जिस प्रकार प्रगति के पथ पर अग्रसर है, उसका सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली से सबसे नजदीक होने के कारण हरियाणा उठा सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के गांव-गांव, घर-घर से एक ही आवाज सुनाई दे रही है- फिर एक बार, भाजपा सरकार!

पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India launches ORV Sagar Manthan, boosting ocean research fleet

Media Coverage

India launches ORV Sagar Manthan, boosting ocean research fleet
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister Narendra Modi receives a telephone call from the Chancellor of Germany
September 10, 2026
The two leaders express satisfaction with the substantial progress made in key areas of bilateral cooperation 
They also discuss regional and global issues of mutual interest.

Prime Minister Shri Narendra Modi received a telephone call today from the Chancellor of the Federal Republic of Germany, H.E. Friedrich Merz.

As India and Germany celebrate 75 years of diplomatic relations this year, Prime Minister and Chancellor Merz reviewed the progress of the India-Germany Strategic Partnership. They noted the sustained momentum in high-level exchanges and reaffirmed their commitment to further strengthening cooperation across key domains, including trade and investment, advanced technologies, clean energy, defense, education and talent mobility.

The leaders also exchanged views on regional and global developments of mutual interest and agreed to continue working closely to promote global peace, stability and prosperity.