"Bar Council of India invites Chief Minister to Gujarat Bar Council Golden Jubilee in Feb of India: Narendra Modi"

बार काउंसिल ऑफ गुजरात का स्वर्णिम जयंती समापन समारोह फरवरी में आयोजित होगा

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार के नेतृत्व में आये विभिन्न बार काउंसिल के एडवोकेट सदस्यों ने औपचारिक मुलाकात की। गुजरात बार काउंसिल का स्वर्णिम जयंती समापन समारोह बार काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्वावधान में फरवरी 2014 में आयोजित होने वाला है, इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को देने के साथ ही सदस्यों ने उन्हें कार्यक्रम के शुभारम्भ का निमंत्रण भी दिया।

महात्मा गांधीजी भी अहमदाबाद के सिटी वकील मंडल के सदस्य थे और वर्तमान बार काउंसिल ऑफ इंडिया के समग्र देश में कुल 17 लाख वकील सदस्य हैं। इसके बावजूद वकीलों के व्यवसाय और सम्बद्ध समस्याओं के प्रति केन्द्र सरकार लगातार उदासीन रही है। इसका उल्लेख करते हुए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और उपस्थित सदस्यों ने वकालात के व्यवसाय को सामाजिक हित और न्याय प्रणाली के लिए उपयुक्त करार देते हुए उसकी गरीमा बरकरार रखने पर परामर्श किया।

Bar Counicle of India members meet HON C M Narenandra modi

बार काउंसिल ऑफ इंडिया के इस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी से वह देश के भविष्य की आशा रखता है और उनकी राष्ट्रभावना की कद्र करता है।

मुख्यमंत्री ने बार काउंसिल, न्यायपालिका और वकालात व्यवसाय के लिए आज के युग में टेक्नोलॉजी के मह्त्व का ज्यादा उपयोग पर बल देने के साथ ही कहा कि गुजरात में बार काउंसिल के लिए ई लाइब्रेरी सुविधा, फॉरेंसिक साइंस युनिवर्सिटी में वैज्ञानिक तालीम सहित अनेक पहल तेज और सरल न्याय के लिए की है।

इस प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि महात्मा गांधीजी सहित देशभर के गणमान्य राजनेता वकालात व्यवसाय से जुड़े थे और वकालात का व्यवसाय समाज के श्रेय के लिए आवश्यक है।

Bar Counicle of India members meet HON C M Narenandra modi Bar Counicle of India members meet HON C M Narenandra modi

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'We'll provide AI skill training to 1 crore youth': PM Modi's big announcement on Independence Day 2026

Media Coverage

'We'll provide AI skill training to 1 crore youth': PM Modi's big announcement on Independence Day 2026
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 15 अगस्त 2026
August 15, 2026

Azadi Ka Amrit Mahotsav Continues: PM Modi’s Independence Day Vision Unites Growth, Youth Power & National Pride