राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, “यह धैर्य और अनुशासन बनाए रखने का समय है। जब तक लॉकडाउन की स्थिति बनी रहती है हमें अपना संकल्प रखना चाहिए हमें अपने घरों से बाहर न निकलने का अपना वादा निभाना चाहिए।”
 
पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि वे उन लोगों की भलाई के लिए सोचें और प्रार्थना करें जो खुद कोरोनावायरस महामारी के जोखिम का सामना करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे हैं।
 
 “डॉक्टरों, नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, पैथोलॉजिस्ट के बारे में सोचें जो अस्पतालों में दिन-रात काम कर रहे हैं ताकि प्रत्येक जिंदगी को बचाया जा सके।  अस्पताल प्रशासन के कर्मचारियों, एम्बुलेंस चालकों, वार्ड बॉय, स्वच्छता कर्मचारियों के बारे में सोचें जो इन कठिन परिस्थितियों में दूसरों की सेवा करने के लिए काम कर रहे हैं।"
 
प्रधानमंत्री ने लोगों से उन लोगों के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया, जो हमारे सोसायटी, क्षेत्र, सड़कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को साफ करने के लिए काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोरोनावायरस पूरी तरह से समाप्त हो जाए।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया और पुलिस कर्मियों की भूमिका की भी सराहना की।  पीएम मोदी ने कहा, ''मीडिया के उन लोगों के बारे में सोचें, जो संक्रमण के खतरे का जोखिम उठाते हुए चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और सड़कों और अस्पतालों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
 
अपने आसपास तैनात पुलिस बल के बारे में सोचें जो अपने परिवार के कल्याण की चिंता किए बिना लगातार काम कर रहे हैं। वे आपको बचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं और कई मौकों पर जनता के गुस्से को भी झेल रहे हैं।
Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade

Media Coverage

India’s Agricultural Transformation: How India’s Agri sector transformed over the last decade
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया
June 08, 2026
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

श्री मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:

"विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना से व्यथित हूं। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम @narendramodi"