प्रधानमंत्री मोदी की कतर यात्रा के दौरान 7 प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर हुए; समझौतों से दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलेगा
प्रधानमंत्री मोदी की कतर यात्रा के दौरान हस्ताक्षर हुए एमओयू से रणनीतिक मोर्चे पर भारत-कतर सहयोग को बढ़ावा मिलेगा
प्रधानमंत्री मोदी की कतर यात्रा के दौरान हुए महत्वपूर्ण समझौतों में पर्यटन, कौशल विकास अहम क्षेत्र

 

क्र. सं

कतर पक्ष

भारतीय पक्ष

समझौते का नाम

 

टिप्पणी

 

 

 

 

 

 

1

महामहिम शेख अब्दुल्ला बिन सउद अल थानी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कतर निवेश प्राधिकरण

श्री अमर सिन्हा,सचिव (विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध)

 

राष्ट्रीय निवेश और इंफ्रास्ट्रक्चर फंड(NIIF)

वित्त मंत्रालय,भारत सरकार और कतर निवेश प्राधिकरण(QIA) के बीच समझौता

 

 

इस समझौता में एनआईआईएफ के तहत भारत में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में कतरी संस्थागत निवेशकों की भागीदारी को सुविधाजनक बनाने के लिए रूपरेखा की स्थापना करना है।

 

 

2

 

 

महामहिम खलफ बिन अहमद अल मन्नानी,सचिव,वित्त मंत्रालय

 

श्री अमर सिन्हा,सचिव (विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध)

 

भारत और कतर के बीच सहयोग और सीमा शुल्क मामलों में पारस्परिक सहायता पर करार

 

 

इस समझौते का लक्ष्य सीमा शुल्क प्रशासन से संबंधित मामलों में  सूचना और खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान करना

3

महामहिम शेख अहमद बिन ईद अल थानी. प्रमुख, कतर वित्त सूचना इकाई

 

श्री अमर सिन्हा,सचिव (विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध)

 

वित्तीय खुफिया इकाई ,भारत और कतर वित्त सूचना इकाई के बीच

काले धन , आतंकवाद वित्तपोषण और संबंधित अपराधों से संबंधित खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान के लिए समझौता

 

 

 

इस समझौते का उद्देश्य काले धन,आतंकवाद का वित्त पोषण और इनसे जुड़े अपराधियों से जुड़ी जानकारी एक दूसरे को देना।

 

4

महामहिम रेबिया मोहम्मद अल काबी,शिक्षा और उच्च शिक्षा मंत्रालय में सचिव

 

श्री अमर सिन्हा,सचिव (विदेश मंत्रालय के आर्थिक संबंध)

 

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय,भारत सरकार और राष्ट्रीय योग्यता प्राधिकरण/उच्च शिक्षा परिषद, कतर सरकार के बीच कौशल विकास और योग्यता की पहचान के लेकर समझौता

 

 

इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच कौशल विकास में पारस्परिक सहयोग और योग्यता की पहचान करना जिससे भारत से कतर जानेवाले कुशल कामगारों की उपलब्धु सहज हो सके।

 

5

श्रीहसन बिल अब्दुलरहमान अल इब्राहिम, प्रमुख, पर्यटन विकास और सामान्य पर्यटन प्राधिकरण

 

श्री संजीव अरोड़ा, कतर में भारत के राजदूत

 

भारत सरकार और कतर सरकार के बीच पर्यटन में पारस्परिक सहयोग पर समझौता

.

 

इस समझौते का उद्देश्य पर्यटन विकास और योजना के लिए विपणन और संवर्धन को लेकर िद्पक्षीय सहयोग साथ ही निजी क्षेत्र के हितधारकों को पूर्ण सहयोग करना है।

 

 

6

महामहिम अहमद बिन अब्दुल्ला अल खुलेफी, स्वास्थय मंत्रालय,प्रशासनिक मामले

 

 

श्री संजीव अरोड़ा, कतर में भारत के राजदूत

 

स्वास्थय के क्षेत्र में भारत और कतर के बीच सहयोग समझौता

.

 

इस समझौते का उद्देश्य स्वास्थय के क्षेत्र में सहयोग, पर्यावरण स्वास्थय, औषधि, मेडिकल शिक्षा, प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में सर्वोत्तम सेवा, तकनीक और स्वास्थय के क्षेत्र में शोध करना। साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों औप वैज्ञानिकों को एक दूसरे देशों के लिए सहयोग करना।

 

 

7

श्री फालेह बिन मुबारक अल हाजरी, निदेशक, संसेकृति व कला विभाग, खेल व संस्कृति मंत्रालय

 

श्री संजीव अरोड़ा, कतर में भारत के राजदूत

 

युवा और खेल के क्षेत्र में भारत और कतर के बीच पहला कार्यकारी कार्यक्रम का समझौता।

 

 

वर्तमान समझौते को आगे बढ़ाते हुए युवा और खेल के क्षेत्र में पहले कार्यकारी कार्यक्रम के माध्यम से खेल गतिविधियों में सहयोग। साथ ही खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण कैंप लगाना। नेताओं और अधिकारियों को एक दूसरे के देश में भ्रमण का कार्यक्रम।

 

 

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
1 in 4 iPhones are now made in India as Apple ramps up production by 53 per cent

Media Coverage

1 in 4 iPhones are now made in India as Apple ramps up production by 53 per cent
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
ये सभी प्रोजेक्ट विकसित केरलम के हमारे संकल्प को सिद्ध करने में अहम भूमिका निभाएंगे: एर्नाकुलम में पीएम मोदी
March 11, 2026
These projects will promote industrial growth, boost tourism and enhance ease of living for the people of Keralam: PM
The expansion of the petroleum sector is essential for Make in India and a self-reliant India, the essence behind laying the foundation stone of the Poly-Propylene unit at Kochi Refinery today: PM
Today, the world praises India for its investments in modern infrastructure; This year's Union Budget has also allocated a record amount of funds for infrastructure: PM
Keralam is reaping tremendous benefits from this investment in infrastructure: PM
These projects will play a pivotal role in fulfilling our resolve for a 'Viksit Keralam': PM

केरलम के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर जी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के मेरे सहयोगी सुरेश गोपी जी, जॉर्ज कूरियन जी, सांसद और विधायकगण, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर जी, देवियों और सज्जनों!

कोच्चि आना हमेशा ही बहुत शानदार अनुभव होता है। आज इस वाइब्रेंट कोस्टल सिटी से मुझे केरलम के विकास को और गति देने का अवसर मिला है। थोड़ी देर पहले केरलम के विकास से जुड़े around eleven thousand crore rupees के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। मैं केरलम की जनता को इन प्रोजेक्ट्स के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

एंडे सुहुर्तगड़े,

आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए, मेक इन इंडिया के लिए पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार बहुत आवश्यक है। आज कोच्चि रिफाइनरी में पॉली-प्रोपाइलीन यूनिट के शिलान्यास के पीछे भी यही लक्ष्य है। इस यूनिट से हर साल around four lakh टन पॉली-प्रोपाइलीन का प्रोडक्शन होगा। आने वाले समय में ये प्लांट Packaging, Textile, Automobile, Medical Devices, ऐसी अनेक इंडस्ट्रीज को सपोर्ट करेगा।

एंडे सुहुर्तगड़े,

भारत आज मैन्युफैक्चरिंग का बहुत बड़ा हब बनता जा रहा है। AI और सेमीकंडक्टर सेक्टर में भी देश तेज़ी से प्रगति कर रहा है। ऐसे हर काम के लिए, ज्यादा एनर्जी चाहिए, ज्यादा से ज्यादा ग्रीन और क्लीन एनर्जी की आवश्यकता है। और भारत सोलर पावर के मामले में दुनिया के टॉप के देशों में से एक बन चुका है। हमारा प्रयास है कि केरलम भी सोलर पावर जेनरेशन में और आगे बढ़े। इसी मकसद से आज वेस्ट कल्लाडा, उसमें 50 मेगावाट के Floating Solar Project का foundation stone रखा गया है। केरलम में तो बहुत बड़ी संख्या में वॉटर बॉडीज़ हैं। इसलिए, यहां फ्लोटिंग सोलर पावर क्षेत्र में बहुत पोटेंशियल भी है।

एंडे सुहुर्तगड़े,

आज दुनिया आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे निवेश के लिए भारत की भूरी-भूरी प्रशंसा करती है। इस वर्ष जो केंद्र सरकार का बजट आया है, उसमें भी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए रिकॉर्ड फंड रखा गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे इस निवेश का बहुत अधिक फायदा केरलम को मिल रहा है। अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत शोरनूर जंक्शन, कुट्टि-पुरम और चंगनासेरी रेलवे स्टेशनों को आधुनिक बनाया गया है। इसके साथ ही शोरनूर–नीलांबुर रेल लाइन के एक बड़े सेक्शन का Electrification भी पूरा किया गया है। आज पालक्कड़–पोल्लाच्ची ट्रेन सेवा की शुरुआत भी हुई है। इससे केरलम और तमिलनाडु, दोनों राज्यों के लोगों को और अधिक सुविधा होगी।

एंडे सुहुर्तगड़े,

आज केरलम के कई महत्वपूर्ण रोड प्रोजेक्ट्स की भी शुरुआत हुई है। सिक्स लेन की सड़क बनने से अलीक्क्ल पोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। सिक्स लेन के कोज़िकोड बायपास से जाम की समस्या कम होगी और इससे ट्रैवल टाइम भी बहुत बच सकेगा। इन सारे प्रोजेक्ट्स से केरलम के किसानों को लाभ होगा, यहां टूरिज्म और दूसरी इंडस्ट्री को बल मिलेगा।

एंडे सुहुर्तगड़े,

इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगने वाला हर रुपया, नए रोजगार का सृजन करता है। ये जितने भी प्रोजेक्ट्स हैं, इनसे केरलम के हज़ारों नौजवानों को नए रोजगार मिलने वाले हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि ये सभी प्रोजेक्ट विकसित केरलम के हमारे संकल्प को सिद्ध करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

एक बार फिर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

धन्यवाद !