प्रधानमंत्री की इजरायल यात्रा के दौरान हुए समझौतों की सूची 

1 भारत-इजरायल औद्योगिक शोध एवं विकास व प्रौद्योगिक नवोनमेष कोष(आई4एफ) की स्थापना के लिए भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और इजरायल के राष्ट्रीय तकनीकी नवाचार प्राधिकरण के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

2 भारत में पेय जल संरक्षण के लिए भारतयी गणराज्य के पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय और इजरायल के राष्ट्रीय अवसंरचना, ऊर्जा और जल संसाधन मंत्रालय के बीच समझौता हुआ।

3 भारत में राज्य जल उपयोगिता सुधार के लिए भारतीय गणराज्य के उत्तर प्रदेश सरकार के जल निगम और इजरायल के राष्ट्रीय अवसंरचना, ऊर्जा और जल संसाधन मंत्रालय के बीच समझौता हुआ।

4 भारत-इजरायल विकास सहयोग - कृषि क्षेत्र में 2018-2020 के लिए तीन वर्षीय कार्यक्रम

5 परमाणु घड़ियों में सहयोग को लेकर भारतीय अंतरिक्ष शोध अनुसंधान संगठन (इसरो) और इजरायल अंतरिक्ष एजेंसी(आईएसए) के बीच समझौता

6 जियो-लियो ऑप्टिकल लिंक के संबंध में भारतीय अंतरिक्ष शोध अनुसंधान संगठन (इसरो) और इजरायल अंतरिक्ष एजेंसी (आईएसए) के बीच समझौता

7 छोटे सैटेलाइट के लिए इलेक्ट्रॉनिक प्रोप्लसन को लेकर भारतीय अंतरिक्ष शोध अनुसंधान संगठन (इसरो) और इजरायल अंतरिक्ष एजेंसी (आईएसए) के बीच समझौता

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's IT industry to hit $315 billion in FY26 as AI revenues reach $10-12 billion: Nasscom

Media Coverage

India's IT industry to hit $315 billion in FY26 as AI revenues reach $10-12 billion: Nasscom
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने थिरु आर. नल्लाकन्नू के निधन पर शोक व्यक्त किया
February 25, 2026

प्रधानमंत्री ने थिरु आर. नल्लाकन्नू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने उनके जमीनी जुड़ाव और वंचित वर्गों को आवाज़ देने के लिए किए गए अथक प्रयासों को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि थिरु आर. नल्लाकन्नू समाज के हर वर्ग के लोगों के बीच व्यापक रूप से सम्मानित थे और उनकी सादगी विशेष रूप से उल्लेखनीय थी। प्रधानमंत्री ने उनके परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा-

"थिरु आर. नल्लाकन्नू को उनके जमीनी जुड़ाव और वंचितों, श्रमिकों तथा किसानों की आवाज बनने के प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। समाज के हर वर्ग के लोग उनका बेहद सम्मान करते थे। उनकी सादगी भी उतनी ही उल्लेखनीय थी। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।"