पीएम मोदी ने विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत के लिए लक्षद्वीप में अगत्ती, बंगारम और कवरत्ती का दौरा किया। 'एक्स' पर अपनी दो दिवसीय यात्रा की झलकियाँ साझा करते हुए, उन्होंने कहा, "लक्षद्वीप में हमारा उद्देश्य बेहतर विकास के माध्यम से जीवन स्तर को उठाना है। इसमें भविष्योन्मुखी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य सेवा, तेज इंटरनेट और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना एवं साथ ही वहां की जीवंत स्थानीय संस्कृति का संरक्षण और उत्सव मनाना भी शामिल है। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया उनमें यही भावना झलकती है।"

लक्षद्वीप में पीएम मोदी को भारत सरकार की योजनाओं के विभिन्न लाभार्थियों से बातचीत करने का मौका मिला। उन्होंने कहा, "सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से शानदार बातचीत हुई। इन पहलों को नजदीक से देखना वाकई प्रेरणादायक है कि कैसे ये बेहतर स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता, महिला सशक्तिकरण, बेहतर कृषि पद्धतियों सहित अन्य महत्त्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। जिन लोगों की कहानियों को मैंने सुना, वे दिल को छू लेने वाली हैं।"

लक्षद्वीप के मनमोहक दृश्यों और अगाध शांति से परिपूर्ण वातावरण पर पीएम मोदी ने कहा, "लक्षद्वीप के मनमोहक नजारों के अलावा यहाँ की शांति अत्यंत आकर्षक है। जिसने मुझे यह सोचने का अवसर दिया कि कैसे 140 करोड़ भारतीयों के कल्याण के लिए और अधिक मेहनत की जाए।"

समंदर में अपने रोमांचक स्नोर्कलिंग अनुभव पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग अपने अंदर के साहसी व्यक्ति को जगाना चाहते हैं, उनकी डेस्टिनेशन लिस्ट में लक्षद्वीप जरूर होना चाहिए। लक्षद्वीप के समुद्र तटों पर सुबह की सैर को "आनंददायक" बताते हुए, पीएम मोदी ने कहा, "सुंदर समुद्र तटों के साथ सुबह की सैर भी अप्रतिम आनंद के क्षण थे।"

लक्षद्वीप के प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''लक्षद्वीप सिर्फ द्वीपों का समूह नहीं है; यह परंपराओं की एक कालातीत विरासत और इसके लोगों की स्पिरिट का प्रमाण है। मेरी यात्रा सीखने और बढ़ने का एक समृद्ध अनुभव रही है।" प्रधानमंत्री मोदी ने स्नेह और उदार आतिथ्य के लिए लक्षद्वीप के लोगों की सराहना की।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
UPI goes live at Eiffel Tower and French airports as India-France digital ties strengthen

Media Coverage

UPI goes live at Eiffel Tower and French airports as India-France digital ties strengthen
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 15 जून 2026
June 15, 2026

Citizens Celebrate 12 Years of Modi: Building a Saksham Middle Class at Home While Earning Global Respect Abroad