प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री पवन कल्याण से बात कर उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी प्राप्त की।
प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि श्री पवन कल्याण मजबूत व्यक्ति हैं और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे अतिशीघ्र स्वस्थ हो जाएंगे। श्री मोदी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना भी की।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:
"मैंने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, श्री पवन कल्याण से बात की और उनका हालचाल पूछा। वे अत्यंत साहसी व्यक्ति हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि श्री पवन कल्याण बहुत जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूँ।"
@PawanKalyan”
Spoke to Andhra Pradesh Deputy Chief Minister Shri Pawan Kalyan Garu and enquired about his well-being. He is remarkably courageous and I am sure he will recover very soon. Praying for his good health.@PawanKalyan
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
ఆంధ్రప్రదేశ్ ఉప ముఖ్యమంత్రి శ్రీ పవన్ కళ్యాణ్ గారితో మాట్లాడి, యోగక్షేమాలను అడిగి తెలుసుకున్నాను. ఆయన ఎంతో ధైర్య సాహసాలు కలిగిన వ్యక్తి. శ్రీ పవన్ కళ్యాణ్ గారు అతి త్వరలోనే కోలుకుంటారని నమ్ముతూ ఆయన సంపూర్ణ ఆరోగ్యం కోసం ప్రార్థిస్తున్నాను.@PawanKalyan
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026


