पीएम नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक भव्य रोड शो किया। जैसे ही उनका काफिला शहर की सड़कों से गुजरा, बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े, उनका स्वागत किया और उत्साह के साथ नारे लगाए। इसे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बीजेपी के लिए बड़े समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी के जोरदार चुनाव प्रचार और पहले चरण में भारी मतदान ने लोगों में उत्साह बढ़ाया है। इसी का असर रोडशो में दिखा, जहां बड़ी संख्या में लोग जुटे और उनका स्वागत किया।

कोलकाता में हुए इस आयोजन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ और उनका जोश देशभर में चर्चा का विषय बन गया।














