प्रसिद्ध क्रिकेटर और खुशी (किनशिप फॉर ह्यूमेनिटेरियन सोशल ऐंड हॉलिस्टिक इन्टरवेंशन इन इंडिया) के अध्यक्ष श्री कपिल देव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री को खुशी की ओर से प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 51 लाख रुपये का चेक सौंपा।



