केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार, 27 मार्च, 2024 को जम्मू में आयोजित ‘विकसित भारत एम्बेसडर’ सम्मेलन की शोभा बढ़ाई। IIM-जम्मू में उत्साही समूह को संबोधित करते हुए, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की क्षमता पर जोर दिया और कहा, "स्पोर्ट्स से लेकर स्पेस और साइंस से लेकर स्टार्टअप्स तक, यह भारत का दशक है।" केंद्रीय मंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान IIM-जम्मू कैंपस में वृक्षारोपण भी किया।

IIM-जम्मू में विकसित भारत एंबेसडर (#VBA2024) के सफल सम्मेलन में 350 से अधिक लोग शामिल हुए। प्रतिभागी #ViksitBharatAmbassador की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित और उत्सुक महसूस कर रहे थे।

IIM-जम्मू के डायरेक्टर प्रो. बी.एस. सहाय ने माननीय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर को ‘विकसित भारत एंबेसडर सम्मेलन-जम्मू’ की पूर्व संध्या पर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री ने IIM-जम्मू कैंपस का दौरा किया और वृक्षारोपण भी किया।

अपने संबोधन में, श्री अनुराग ठाकुर ने देश की प्रगति के लिए पीएम मोदी के विजन को रेखांकित करते हुए, दीर्घकाल से अटके हुए प्रोजेक्ट्स को पूरा करने में मोदी सरकार की सराहना की।

विकसित भारत का विजन: 140 करोड़ सपने, एक उद्देश्य

विकसित भारत एंबेसडर अभियान, नागरिकों को भारत के विकास में योगदान की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित करता है। विकसित भारत एंबेसडर मीटिंग्स और इवेंट्स के माध्यम से नागरिक, रचनात्मक चर्चाओं में संलग्न हो सकते हैं, विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं और इस नेक काम में योगदान करने में मदद करने के लिए व्यावहारिक रणनीतियों का पता लगा सकते हैं।


NaMo App के माध्यम से विकसित भारत एंबेसडर अभियान का हिस्सा बनें

https://www.narendramodi.in/ViksitBharatAmbassador

दूरियों को मिटाता NaMo App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ऐप, NaMo App एक डिजिटल ब्रिज है जो नागरिकों को विकसित भारत एंबेसडर अभियान में भाग लेने के लिए सशक्त बनाता है। NaMo App नागरिकों के लिए वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है:

उद्देश्य में भागीदार बनें: साइन अप करें और एक विकसित भारत एंबेसडर बनें तथा 10 अन्य लोगों को बनाएं।
विकास की कहानियों का प्रसार: अभियान से संबंधित अपडेट, न्यूज और रिसोर्सेज तक पहुंच।
इवेंट बनाएं/शामिल हों: लोकल कार्यक्रम, मीटअप और वॉलंटियर्स ऑपर्च्यूनिटीज बनाएं और खोजें।
कनेक्ट/नेटवर्क: समान विचारधारा वाले व्यक्तियों को खोजें और उनके साथ बातचीत करें, जो एक विकसित भारत के विजन को शेयर करते हैं।

NaMo ऐप के ‘वॉलंटियर मॉड्यूल' के 'ऑनग्राउंड टास्क' टैब में 'VBA इवेंट' सेक्शन, यूजर्स को तमाम विकसित भारत एंबेसडर इवेंट के साथ अपडेट रहने में सक्षम बनाता है।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi reviews projects with investment of Rs 30,000 crore under PRAGATI meeting

Media Coverage

PM Modi reviews projects with investment of Rs 30,000 crore under PRAGATI meeting
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister shares Sanskrit Subhashitam emphasizing on mutual learning and listening
August 26, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, shared a Sanskrit Subhashitam highlighting the virtues of mutual learning and listening. He remarked that those who are eager to learn and listen to one another are praised by the wise are free from selfish pursuits and ulterior motives, and they prosper in happiness in every way:

"ज्ञानवृद्धाः प्रशंसन्ति शुश्रूषन्तः परस्परम्।

विनिवृत्ताभिसन्धानाः सुखमेधन्ति सर्वशः॥"

The Prime Minister posted on X:

ज्ञानवृद्धाः प्रशंसन्ति शुश्रूषन्तः परस्परम्।

विनिवृत्ताभिसन्धानाः सुखमेधन्ति सर्वशः॥