राज्य सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक जैसी संस्थाओं की शुचिता को बरकरार रखना चाहिए। श्री मोदी ने कहा, "राजनीतिक दलों, सरकार या मुझ पर होने वाले हमलों को मैं समझ सकता हूं लेकिन आरबीआई जैसी संस्थाओं को राजनीति से दूर रखना चाहिए। उनकी शुचिता को बनाएं रखना चाहिए।" प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था में आरबीआई की एक अहम भूमिका है और हमें सकारात्म नजरिए के साथ इसमें योगदान देना चाहिए।

श्री मोदी ने आगे कहा कि एनडीए सरकार ने ऐसे कदम उठाए हैं जिससे कि आरबीआई जैसी संस्थाएं और ज्यादा मजबूत बनें। उन्होंने कहा, 'हमने आरबीआई एक्ट में संशोधन किए हैं और एक निगरानी समिति का गठन भी किया है। यह काफी लम्बे समय से लम्बित था। हमारी सरकार ने इसे पूरा किया। इस समिति के किसी भी सदस्य का केंद्र सरकार से कोई संबंध नहीं है।'

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Coconut industry gets a policy boost

Media Coverage

Coconut industry gets a policy boost
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 17 फ़रवरी 2026
February 17, 2026

India’s Tech-focused Revolution under PM Modi’s Leadership Takes Centre Stage at the IndiaAI Impact Summit