पीएम मोदी ने कहा कि भारत की रैपिड इकोनॉमिक प्रोग्रेस, वैश्विक मान्यता प्राप्त कर रही है और यह 140 करोड़ भारतीयों की सामूहिक शक्ति को दर्शाती है। उन्होंने बल दिया कि देश की ग्रोथ जर्नी; आत्मविश्वास, दृढ़ता और नए अवसरों से भरी है।
उन्होंने रेखांकित किया कि S&P द्वारा भारत की रेटिंग में सुधार इस मोमेंटम का प्रमाण है। रिटेल इंफ्लेशन 8 साल के निचले स्तर पर पहुँच गई है, विदेशी मुद्रा भंडार अब तक के उच्चतम स्तर पर है, भारत ने सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग में 100 गीगावाट की क्षमता हासिल कर ली है और दिल्ली एयरपोर्ट; ग्लोबल 100 मिलियन से अधिक पैसेंजर्स वाले क्लब में शामिल होकर, पैसेंजर हैंडलिंग में दुनिया के टॉप-6 एयरपोर्ट्स में आ गया है।
पीएम मोदी ने कहा कि ये उपलब्धियां दर्शाती हैं कि कैसे भारत; ग्रोथ और ग्लोबल कॉन्फिडेंस के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है।
View this post on Instagram


