विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेल - 2015 में भारत का बेहतरीन प्रदर्शन
भारतीय दल ने विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेल - 2015 में 173 पदक जीते

2015 के विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों में भारतीय दल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। हमारे एथलीटों ने 47 स्वर्ण, 54 रजत और 72 कांस्य सहित कुल 173 पदक जीते हैं। ग्रीस के एथेंस में आयोजित पिछले संस्करण में भारत ने 156 पदक (56 स्वर्ण, 48 रजत और 52 कांस्य) जीते थे।

25 जुलाई से 02 अगस्त 2015 के बीच अमरीका के लॉस एंजिल्स में विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेल - 2015 का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत 25 विभिन्न क्षेत्रों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। 177 देशों से कुल 7000 एथलीटों ने इसमें भाग लिया। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा 25 जुलाई 2015 को आयोजित इसके उद्घाटन समारोह में शामिल हुई थीं।

खेल के 14 क्षेत्रों में भाग लेने वाले भारतीय दल में एथलीट और कोच मिलाकर कुल 275 सदस्य शामिल थे। इसकी तुलना में ग्रीस के एथेंस में 19 जून से 5 जुलाई 2011 के बीच आयोजित पिछले संस्करण में 236 सदस्यों ने भाग लिया था।

हमारे एथलीटों के कुछ उत्कृष्ट प्रदर्शनों की बात करें तो श्री रणवीर सिंह सैनी ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्फ में स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच दिया। इस स्पर्द्धा में ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। रोलर स्केटिंग एथलीटों ने 10 स्वर्ण, 17 रजत और 12 कांस्य सहित कुल 39 पदक जीते। ऐसा पहली बार हुआ है जब हमने इतने पदक जीते हैं। हमारे एथलीटों ने एथलेटिक्स में 47 पदक जीते जिसका हमारे कुल पदक में विशेष योगदान है।

इन प्रयासों ने सही मायने में भारत को गौरवान्वित किया है।

मुख्यमंत्री के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी ने खेल और खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किये थे। विशेष ओलंपिक परिवार ने 2011 में श्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर विशेष रूप से सक्षम एथलीटों को खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए सक्षम बनाने के लिए गुजरात सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की थी।

इस पर और ज्यादा पढ़ें- https://www.narendramodi.in/true-spirit…

 

भारतीय एथलीटों द्वारा जीते गए पदक:-

क्षेत्र

स्वर्ण

रजत

कांस्य

कुल

तैराकी

2

2

3

7

एथलेटिक्स

17

14

16

47

बैडमिंटन

5

2

3

10

साइकिलिंग

6

9

8

23

गोल्फ़

2

 

 

2

पॉवरलिफ्टिंग

2

6

24

32

रोलर स्केटिंग

10

17

12

39

टेबल टेनिस

2

3

1

6

टीम इवेंट

बास्केटबाल

 

 

2

2

फुटबॉल (एक पक्ष में 7 खिलाड़ी)

 

 

1

1

सॉफ्टबॉल

1

 

 

1

वॉलीबॉल

 

 

2

2

हैंडबॉल

 

1

 

1

कुल

47

54

72

173

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'

Media Coverage

Nepal praises India's efforts in times of crisis; calls PM Modi 'exceptionally generous'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 अगस्त 2026
August 29, 2026

New India, New Speed, New Stage: Missiles, Medals, Multilateralism under PM Modi