प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 8 अप्रैल, 2021 को सेशेल्स में भारतीय परियोजनाओं की एक श्रृंखला का उद्घाटन करने के लिए सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम वैवेल रामकलावन के साथ एक उच्चस्तरीय आभासी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इस उच्चस्तरीय आभासी कार्यक्रममें निम्नलिखित विशेष आकर्षण होंगे:

  1. सेशेल्स में मजिस्ट्रेट न्यायालयके नए भवन का संयुक्त ई-उद्घाटन;
  2. सेशेल्स कोस्टगार्ड को एक तीव्र गश्ती नौका (फास्ट पैट्रोल वेसल) को सौंपना;
  3. 1 मेगावाट की क्षमता वाले एक सौर ऊर्जा संयंत्र को सौंपना;
  4. 10 उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं (एचआईसीडीपी) का उद्घाटन।

 

राजधानी विक्टोरिया स्थित मजिस्ट्रेट न्यायालय का नया भवन, सेशेल्स में नागरिक आधारभूत संरचना से जुड़ी भारत की पहली बड़ी परियोजना है और इसका निर्माण अनुदान सहायता के माध्यम सेकिया गया है। यह मजिस्ट्रेट न्यायालय एक अत्याधुनिक भवन है, जो सेशेल्स की न्यायिक प्रणालीकी क्षमता को व्यापक रूप से बढ़ाएगा और सेशेल्स के लोगों को न्यायिक सेवाओं के बेहतर वितरण में सहायता प्रदान करेगा।

50–एम तीव्र गश्ती नौका (फास्ट पैट्रोल वेसल), जोकि एक आधुनिक एवं पूरी तरह से सुसज्जित नौसैनिक जहाज है। इस नौका को मेसर्स जीआरएसई, कोलकाता द्वारा भारत में निर्मित किया गया है और इसे सेशेल्स को उसकी समुद्री निगरानी क्षमताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय अनुदान सहायता के तहत उपहार में दिया जा रहा है।

सेशेल्स के रोमेनविले द्वीप में स्थित 1 मेगावाट की क्षमता वाले जमीन पर लगे सौर ऊर्जा संयंत्र (ग्राउंड-माउंटेड सोलर पावर प्लांट) का निर्माण अनुदान सहायता के तहत भारत सरकार द्वारा सेशेल्स में कार्यान्वित किए जा रहे ‘सोलर पीवी डेमोक्रिटाइजेशन प्रोजेक्ट’के एक हिस्से के रूप में किया गया है।

इस आभासी कार्यक्रम में स्थानीय निकायों, शैक्षिक एवं व्यावसायिक संस्थानों के सहयोग से भारतीय उच्चायोग द्वारा कार्यान्वित 10 उच्च प्रभाव वाली सामुदायिक विकास परियोजनाओं (एचआईसीडीपी) को भी सौंपा जाएगा।

प्रधानमंत्री की ’सागर’–‘सिक्यूरिटी एंड ग्रोथ फॉर आल इन द रीजन’ – की अवधारणा में सेशेल्स काएक केन्द्रीय स्थान है। इन प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन सेशेल्स के ढांचागत, विकासात्मक और सुरक्षा संबंधी जरूरतों की पूर्ति करने में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भारत कीविशेष एवं आजमायी हुई भूमिका को दर्शाता है और भारत एवं सेशेल्स के लोगों के बीच गहरे और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रमाण है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Jal Jeevan Mission 2.0: Beyond pipes & pumps

Media Coverage

Jal Jeevan Mission 2.0: Beyond pipes & pumps
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
March 25, 2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक पोस्ट में कहा;

“राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने आज प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात की।”

@RajCMO