Published By : Admin |
April 6, 2020 | 16:28 IST
पार्टी के 40वें स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत के प्रयासों ने दुनिया के लिए एक मिसाल कायम की है जिसकी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रशंसा की है।
पीएम मोदी ने कहा, "भारत उन देशों में से है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी की गंभीरता को समझा और इससे निपटने के लिए समय पर काम शुरू किया।" प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने विशेषज्ञों की मदद से फैसले लिए और राज्य सरकारों के सहयोग से उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया। इस संदर्भ में प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डों पर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग, विदेशों में फंसे भारतीयों को निकालने और महामारी से निपटने के लिए चिकित्सा के बुनियादी ढांचे के उन्नयन जैसे पहलुओं का उल्लेख किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सार्क और जी20 बैठकों में भारत द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका का भी उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि विभिन्न देशों के प्रमुखों ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए भारत द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।
Login or Register to add your comment
Explore More
Media Coverage
21% YoY rise in engineering exports in June shows sector's resilience amid global challenges: EEPC India Chairman
Nm on the go
Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
प्रधानमंत्री ने पारस्परिक निर्भरता के महत्व का उल्लेख करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
July 14, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने यह संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है-
“प्रभया हि विना यद्वद् भानुरेष न विद्यते।
प्रभा च भानुना तेन सुतरां तदुपाश्रया॥”
इस सुभाषितम् में बताया गया है कि जैसे सूर्य को उसके प्रकाश के बिना नहीं महसूस किया जा सकता, वैसे ही सूर्य के बिना प्रकाश भी नहीं हो सकता। इस प्रकार, सूर्य और उसके प्रकाश का पूरा अस्तित्व और शक्ति पूरी तरह से एक-दूसरे पर निर्भर हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा है-
प्रभया हि विना यद्वद् भानुरेष न विद्यते।
प्रभा च भानुना तेन सुतरां तदुपाश्रया॥
प्रभया हि विना यद्वद् भानुरेष न विद्यते।
— Narendra Modi (@narendramodi) July 14, 2026
प्रभा च भानुना तेन सुतरां तदुपाश्रया॥ pic.twitter.com/jjLE20617F

