भारत ने पिछले आठ महीनों से अफगानिस्‍तान में बंदी बनाये गये ईसाई पादरी फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार की रिहाई सुनिश्चित कर ली है। 

इस खबर को साझा करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा ''अफगानिस्‍तान में बंदी बनाये गये भारतीय ईसाई पादरी फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार की रिहाई पर मैं बेहद खुश हूं। मैंने फादर एलेक्सिस प्रेम कुमार से बातचीत की। उनके परिवार को आठ महीने तक बंदी रहने के बाद उनकी सुरक्षित वापसी की सूचना दे दी है।'' 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
From CM To PM: The 25-Year Bond Between Narendra Modi And Vladimir Putin

Media Coverage

From CM To PM: The 25-Year Bond Between Narendra Modi And Vladimir Putin
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने रूस के राष्ट्रपति का स्वागत किया
December 05, 2025
राष्ट्रपति श्री पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन का भारत में स्वागत किया है।

श्री मोदी ने कहा, "आज शाम और कल हमारी परस्‍पर बातचीत को लेकर उत्सुक हूं। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है, जिससे हमारे लोगों को अत्‍यधिक लाभ हुआ है।"

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति श्री पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भी भेंट की। श्री मोदी ने कहा कि गीता के उपदेश विश्‍व भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

"अपने मित्र, राष्ट्रपति श्री पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बहुत प्रसन्‍नता हो रही है। आज शाम और कल हमारी परस्‍पर बातचीत को लेकर उत्सुक हूं। भारत-रूस मित्रता समय की कसौटी पर खरी उतरी है जिससे हमारे लोगों को अत्‍यधिक लाभ हुआ है।"

@KremlinRussia_E

"Я рад приветствовать в Дели своего друга - Президента Путина. С нетерпением жду наших встреч сегодня вечером и завтра. Дружба между Индией и Россией проверена временем; она принесла огромную пользу нашим народам."

"मैंने अपने मित्र राष्ट्रपति श्री पुतिन का 7, लोक कल्याण मार्ग पर स्वागत किया।" 

"Поприветствовал моего друга, Президента Путина, на Лок Калян Марг, 7."

"राष्ट्रपति श्री पुतिन को रूसी भाषा में गीता की एक प्रति भेंट की। गीता के उपदेश विश्‍व भर में लाखों लोगों को प्रेरणा देते हैं।"

@KremlinRussia_E