प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘स्टार्ट-अप इंडिया’ का एक्शन प्लान जारी किया
#StartupIndia: प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्ट-अप उद्यमियों के साथ विचार-विमर्श किया
#StartupIndia: 10 स्टार्ट-अप इनोवेटर्स ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपने विचार और अनुभव साझा किये
लोगों की समस्याओं को हल करने की लालसा और स्टार्ट-अप के विचार से प्रेरित लोगों ने ही सफलतापूर्वक स्टार्ट-अप शुरू किया है: प्रधानमंत्री
#स्टार्टअपइंडिया: भारत के युवाओं को रोजगार खोजने की बजाय रोजगार बनाना चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी
#StartupIndia: स्टार्ट-अप की फंडिंग के लिए 10,000 करोड़ रुपये का स्टार्ट-अप फंड बनाया जाएगा
#StartupIndia: शुरुआती 3 वर्षों के लिए स्टार्ट-अप को अपने लाभ पर आयकर का भुगतान करने से छूट
#StartupIndia: सरकार स्टार्ट-अप के पेटेंट एप्लीकेशन्स के तेजी से निपटान की दिशा में काम कर रही है
#StartupIndia: नवाचार को बढ़ावा देने के लिए अटल नवाचार मिशन शुरू किया जाएगा

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में स्टार्ट-अप इंडिया अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के शुभारंभ पहले उद्यमशीलता के विभिन्न पहलुओं पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने वर्चुअल प्रदर्शनी का भ्रमण किया और स्टार्ट-अप उद्यमियों से संवाद किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले 10 शानदार स्टार्ट-अप इनोवेटर्स ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने 15 अगस्त को स्टार्ट-अप इंडिया अभियान लॉन्च किया था, तो इस घोषणा पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया लेकिन आज बड़ी संख्या में लोग इसे समर्थन दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आम तौर पर सफल स्टार्ट-अप उन लोगों द्वारा बनाए जाते हैं, जो खास विचारो पर काम करते हैं या लोगों के सामने आ रही समस्याओं को हल निकालने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि पैसा कमाना उनका प्राथमिक उद्देश्य नहीं, लेकिन अक्सर उनके उप-उत्पाद होते हैं। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप इनोवेटर्स अक्सर दूसरों के प्रति सहानुभूति की भावना से आगे बढ़ते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं, भारत के युवा नौकरी खोजने वाले के बजाय रोजगार पैदा करने वाले बनें। उन्होंने कहा कि यदि एक स्टार्ट-अप सिर्फ 5 लोगों को भी रोजगार दे, तो यह भी राष्ट्र की बड़ी सेवा होगी। उन्होंने यह भी कहा कि युवा इनोवेटर्स को फसल हानि और साइबर सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

प्रधानमंत्री स्टार्ट-अप कार्ययोजना की मुख्य बातों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप्स को वित्तपोषण के लिए एक 10,000 करोड़ रुपए का स्टार्ट-अप फंड बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्टार्ट-अप को पहले तीन साल तक लाभ पर आयकर के भुगतान से छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्टार्ट-अप्स के लिए एक सरल निकासी नीति पर काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार स्टार्ट-अप पेटेंट आवेदनों की फास्ट-ट्रैकिंग पर काम कर रही है।

उन्होंने स्टार्ट-अप कारोबारों के लिए पेटेंट शुल्क में 80 फीसदी तक छूट की घोषणा की और कहा कि स्टार्ट-अप के लिए 9 श्रम और पर्यावरण कानूनों के वास्ते एक स्व-प्रमाणन आधारित अनुपालन व्यवस्था पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि नवाचार को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही अटल इनोवेशन मिशन पेश किया जाएगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
What's in a name? Pakistan boxer's hate for 'Narendra'

Media Coverage

What's in a name? Pakistan boxer's hate for 'Narendra'
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी 12 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे
August 11, 2026
आत्मकथा का शीर्षक है: “ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ़, माई स्ट्रगल्स”

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त 2026 को सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद की आत्मकथा का विमोचन करेंगे। उसका शीर्षक “ट्रायम्फ ऑफ़ द इंडियन रिपब्लिक: माई लाइफ़, माई स्ट्रगल्स” है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर वहां एकत्र लोगों को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री की ओर से श्री कोविंद की आत्मकथा का विमोचन भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे जाने-माने व्यक्तित्वों में से एक के जीवन और योगदान को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। आत्मकथा में गहराई से श्री राम नाथ कोविंद की शानदार जीवन यात्रा का व्यक्तिगत विवरण मिलेगा जिसमें प्रारंभिक वर्षों से लेकर उनके विशिष्ट सार्वजनिक जीवन और भारत के 14वें राष्ट्रपति के रूप में उनकी सेवा तक के अनुभव, संघर्षों और सफलताओं का उल्लेख शामिल हैं। यह पुस्तक उन मूल्यों, अनुभवों और परिस्थितियों के बारे में बताती है जिन्होंने उनकी जीवन यात्रा और लोक सेवा को आकार दिया।