हम, भारत, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और अमेरिका के नेताओं ने अपने साझा विश्व के लिए समाधान प्रदान करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के प्रमुख मंच के रूप में जी20 के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करने के लिए नई दिल्ली में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन के अवसर पर मुलाकात की।

जी20 की वर्तमान और अगली तीन अध्यक्षताओं के रूप में हम वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत की जी20 अध्यक्षता की ऐतिहासिक प्रगति पर आगे काम करेंगे। इस भावना को ध्यान में रखते हुए, विश्व बैंक के अध्यक्ष के साथ, हम बेहतर, बड़े और अधिक प्रभावी बहुपक्षीय विकास बैंकों के निर्माण के प्रति जी20 की प्रतिबद्धता का स्वागत करते हैं। बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपने लोगों को समर्थन देने के लिए, यह प्रतिबद्धता उन कार्यों पर ज़ोर देती है जो जी20 के माध्यम से एक साथ मिलकर किए जा सकते हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi Praises Farmers For Taking India's Rich Mango Heritage To Global Markets

Media Coverage

PM Modi Praises Farmers For Taking India's Rich Mango Heritage To Global Markets
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 19 पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी
June 01, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि भारत के युवा खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाती है।

प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि ये उपलब्धियां आने वाले वर्षों में कई और युवाओं को भी खेलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगी।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा:

“22वीं एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदकों सहित 19 पदक जीतने के लिए भारतीय टीम को हार्दिक बधाई। यह शानदार प्रदर्शन भारत के युवा खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता को दर्शाता है। आशा है कि ये उपलब्धियां आने वाले वर्षों में कई और युवाओं को भी खेलों में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित करेंगी।”