प्रधानमंत्री ने नरेन्द्र मोदी ऐप के माध्यम से गुजरात भाजपा के 7,500 महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
भारतीय मतदाता काफी परिपक्व, लोगों को लोकतंत्र में है अटूट विश्वास: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी महिला कार्यकर्ताओं से चर्चा करने का अवसर मिलने के लिए गुजरात भाजपा को धन्यवाद दिया
भारतीय मतदाता जातिवाद और अवैध धन आदि सभी नकारात्मक चीजों से ऊपर उठ सकते हैं: प्रधानमंत्री मोदी
चुनावी लाभ के लिए जातिगत या क्षेत्रीय भेदभाव कर गुजरात का सामाजिक सद्भाव बिगाड़ा नहीं जा सकता: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने एक अनोखी पहल करते हुए नरेंद्र मोदी ऐप के माध्यम से 7500 भाजपा महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात भाजपा महिला कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए गुजरात भाजपा को धन्यवाद दिया। पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इससे देश भर में सकारात्मकता और उत्साह की लहर देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि यह जीत इसलिए भी मायने रखती है क्योंकि कुछ लोगों ने माहौल को नकारात्मक और निराशावादी बना दिया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं से महिलाओं के वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि से लेकर कच्छ में हस्तशिल्प तक विभिन्न मुद्दों पर सवाल लिए। उन्होंने कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए महिला कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने याद किया कि कैसे गुजरात की महिलाओं ने उनकी सुरक्षा और कल्याण के लिए उपवास किया था।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता बहुत परिपक्व हैं और लोगों को लोकतंत्र में पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में सबसे कठिन समय में भी लोगों ने इस विश्वास को चुनाव के दौरान दिखाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता जातिवाद और पैसे की शक्ति जैसे सभी नकारात्मक प्रभावों से ऊपर उठ सकते हैं। पीएम मोदी ने बताया कि यूपी विधानसभा चुनावों के परिणाम और उसके बाद वहां के निकाय चुनाव के परिणाम से पता चलता है कि जनता ने कुछ लोगों द्वारा नोटबंदी और जीएसटी को लेकर फैलाई जा रही नकारात्मक बातों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी ही नकारात्मक बातों को खारिज करने की हवा गुजरात में भी बह रही है।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि चुनावी लाभ के लिए जाति या क्षेत्र के आधार पर गुजरात का सामाजिक सौहार्द नहीं बिगाड़ा जाए। उन्होंने कहा कि रेटिंग एजेंसियों का अनुकूल आकलन और कल घोषित किए गए जीडीपी के आकड़ों के द्वारा आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर सुनने को मिली है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा से जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुंचने, उन्हें प्रेरित और उत्साहित करने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया है। नरेंद्र मोदी ऐप किसी भी राजनेता के सबसे लोकप्रिय ऐप में से एक है। इस ऐप को अब तक लगभग 10 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है।

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India Post launches drone delivery pilot across Himachal, Assam

Media Coverage

India Post launches drone delivery pilot across Himachal, Assam
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 22 अगस्त 2026
August 22, 2026

Citizens Appreciate PM Modi’s Leadership Driving India’s Growth, Innovation and Connectivity