श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शासी निकाय के सदस्यों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष संस्थान अपनी स्थापना का शताब्दी वर्ष मना रहा है, जो इसकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और राष्ट्र निर्माण की गौरवशाली यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कॉलेज के दीर्घकालिक योगदान तथा विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करने वाली पीढ़ियों के निर्माण में इसकी भूमिका की सराहना की।
इस अवसर पर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया।
प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर पोस्ट किया:
"भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में से एक श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शासी निकाय के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस वर्ष हम इस संस्थान का शताब्दी वर्ष मना रहे हैं। एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया। इस संस्थान को मेरी शुभकामनाएं।"
Met a delegation consisting of the Governing Body of the Shri Ram College of Commerce, one of India’s most reputed educational institutions. This year, we are marking the centenary of this institution. A commemorative stamp was released too. My best wishes to this institution. pic.twitter.com/uxwQjW2ipz
— Narendra Modi (@narendramodi) April 25, 2026


