प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत की, इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण के समय की अपनी महत्वपूर्ण सीख भी साझा की
प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से आकांक्षी जिला कार्यक्रम की सफलता का अध्ययन करने को कहा, जिससे ग्लोबल साउथ की विकास यात्रा के पथ में सहायता मिल सकती है
प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से भारत की जी20 अध्यक्षता के बारे में चर्चा की और उनसे जी20 बैठकों में भाग लेने के उनके अनुभव के बारे में भी जानकारी प्राप्त की

भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) में 2022 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उनके आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ विस्तृत बातचीत की और उनसे सरकारी सेवा में शामिल होने के बाद से अब तक के उनके अनुभव के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षु अधिकारियों ने अपने प्रशिक्षण के दौरान गांवों के दौरे, भारत दर्शन और सशस्त्र बलों के जुड़ाव सहित अन्य सीखी गई बातों को भी साझा किया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को जल जीवन मिशन और पीएम आवास योजना जैसी सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं के परिवर्तनकारी प्रभाव के बारे में भी बताया, जिसके असर को उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से देखा है।

प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि कल्याणकारी योजनाओं की परिपूर्णता प्राप्त करने पर सरकार का शत प्रतिशत ध्यान केंद्रित है और इसके परिणामस्वरूप बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक इनके लाभों को पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के कार्यान्वयन और इसकी सफलता का अध्ययन करने का आग्रह किया क्योंकि यह समझ ग्लोबल साउथ के देशों को उनकी विकास यात्रा के पथ में सहायता करने में मददगार हो सकती है।

प्रधानमंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों से भारत की जी20 अध्यक्षता के बारे में चर्चा की और उनसे जी20 बैठकों में भाग लेने के उनके अनुभव के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने पर्यावरण के मुद्दों के बारे में उल्लेख करते हुए मिशन लाइफ (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि हर किसी व्यक्ति के द्वारा अपनी जीवनशैली में बदलाव करके जलवायु परिवर्तन की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटा जा सकता है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Union Budget 2026-27: Strengthening India's long-term growth engines

Media Coverage

Union Budget 2026-27: Strengthening India's long-term growth engines
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने सभी से देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्‍याण मार्ग में 'परीक्षा पे चर्चा' के विशेष 'एग्जाम वॉरियर्स' एपिसोड को देखने की अपील की
February 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नागरिकों को 6 फरवरी, 2026 को प्रसारित होने वाले विशेष 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम को देखने के लिए आमंत्रित किया, ताकि वे इन रोचक संवादों और भारत के युवाओं की सामूहिक भावना को देख सकें।

प्रधानमंत्री ने परीक्षा का मौसम निकट आने के साथ ही एक बार फिर 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के माध्यम से युवा छात्रों से संवाद स्थापित किया। इस वर्ष, देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित 'एग्जाम वॉरियर्स' के साथ संवादमूलक सत्र आयोजित किए गए।

प्रधानमंत्री ने इस अनुभव को ताजगी भरा और प्रेरणादायक बताया तथा छात्रों के उत्साह एवं खुलेपन की सराहना की। उन्होंने तनावमुक्त परीक्षाओं के महत्व पर बल दिया और चुनौतियों से पार पाने, संतुलन बनाए रखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए व्यावहारिक सुझाव साझा किए।

श्री मोदी ने एक्स के एक पोस्ट में कहा:

"जैसे-जैसे परीक्षाएं निकट आ रही हैं, #ParikshaPeCharcha भी वापस आ गया है!"

इस बार, देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली के 7वें लोक कल्याण मार्ग में #ExamWarriors के साथ चर्चा हुई। हमेशा की तरह, अपने युवा दोस्तों से परस्‍पर बातचीत करना और तनावमुक्त परीक्षाओं तथा कई अन्य विषयों पर चर्चा करना बहुत अच्छा लगा।

6 फरवरी को पीपीसी का एपिसोड अवश्‍य देखें!