दिनभर के प्रमुख समाचार आपकी सकारात्मक ख़बरों का डेली डोज है। सरकार में हो रहे कमकाज और प्रधानमंत्री से जुड़ी सभी नवीनतम खबरों पर एक नज़र डालें और उन्हें साझा करें और जाने आप पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है!
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष श्री रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्ठ नेता श्री बालेंद्र शाह के साथ टेलीफोन पर आत्मीय बातचीत हुई।
श्री मोदी ने दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल के चुनावों में आरएसपी की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने आगामी नई सरकार के लिए अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं और पारस्परिक समृद्धि, प्रगति तथा दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए साथ मिलकर कार्य करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी।
भारत-नेपाल संबंधों के भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि साझा प्रयासों से आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच साझेदारी नई ऊँचाइयों तक पहुँचेगी।
प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा;
“राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष श्री रबी लामिछाने और आरएसपी के वरिष्ठ नेता श्री बालेंद्र शाह से टेलीफ़ोन पर आत्मीय बातचीत हुई।
दोनों नेताओं को उनकी चुनावी जीत और नेपाल के चुनावों में आरएसपी की शानदार सफलता के लिए बधाई दी। उनकी आगामी नई सरकार के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और पारस्परिक समृद्धि, प्रगति तथा दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए साथ मिलकर कार्य करने की भारत की प्रतिबद्धता के बारे में बताया।
मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे साझा प्रयासों से आने वाले वर्षों में भारत और नेपाल के संबंध नई ऊँचाइयों तक पहुँचेंगे।
@hamrorabi
@ShahBalen
@party_swatantra”
Had warm telephone conversations with Mr. Rabi Lamichhane, Chairman of the Rastriya Swatantra Party (RSP) and Mr. Balendra Shah, Senior Leader of the RSP.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2026
Congratulated both leaders on their electoral victories and RSP’s resounding success in the Nepal elections. Conveyed my…
राष्ट्रिय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा) का सभापति श्री रवि लामिछाने र रास्वपाका वरिष्ठ नेता श्री बालेन्द्र शाहसँग टेलिफोनमा सौहार्दपूर्ण कुराकानी भयो।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2026
वहाँहरुको निर्वाचनमा प्राप्त जित र नेपालको निर्वाचनमा रास्वपाको शानदार सफलताका लागि दुवै नेताहरूलाई बधाई दिएँ। वहाँहरूको आगामी…


