दिनभर के प्रमुख समाचार आपकी सकारात्मक ख़बरों का डेली डोज है। सरकार में हो रहे कमकाज और प्रधानमंत्री से जुड़ी सभी नवीनतम खबरों पर एक नज़र डालें और उन्हें साझा करें और जाने आप पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है!
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्री रॉब जेटेन को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने विभिन्न सेक्टरों में भारत और नीदरलैंड के बीच व्यापक संबंधों पर प्रकाश डाला। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों और उनके लोगों के बीच परस्पर बढ़ते संबंधों को और गति देने के लिए प्रधानमंत्री श्री जेटेन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;
श्री रॉब जेटेन को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई। भारत और नीदरलैंड विभिन्न सेक्टरों में व्यापक संबंध साझा करते हैं। मैं दोनों देशों और लोगों के बीच बढ़ते संबंधों को और गति प्रदान करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।
Congratulations Mr. Rob Jetten on assuming office of the Prime Minister of the Netherlands. India and the Netherlands share an extensive relationship across diverse sectors. I look forward to working closely with you to add further momentum to the growing ties between our two…
— Narendra Modi (@narendramodi) February 24, 2026


