भारत सरकार के सचिवों ने शासन के विभिन्न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलाव लाने के लिए अपने विचार रखे
सचिवों ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘स्वस्थ भारत, शिक्षित भारत’ पर अपने विचारों एवं सुझावों से अवगत कराया

सचिवों के एक समूह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के समक्ष ‘स्‍वस्‍थ भारत, शिक्षित भारत’ पर अपने विचार और सुझाव प्रस्‍तुत किए। प्रधानमंत्री ने शासन के विभिन्‍न क्षेत्रों में परिवर्तनकारी बदलावों के लिए अपने शीर्ष नौकरशाहों से विचारों को साझा करने का आह्वान किया था।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री राजनाथ सिंह, श्री मनोहर पर्रिकर और नीति आयोग के उपाध्‍यक्ष श्री अरविंद पनगढि़या उपस्थित थे। प्रस्‍तुतिकरण के बाद दर्शक दीर्घा में बैठे कई सदस्‍यों ने इस विषय पर अपने सुझाव और टिप्‍प्‍णियां रखीं।

अब तक सचिवों के कुल चार समूहों ने प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्‍तुतिकरण दिया है।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
PM Modi inaugurates Northeast’s first Emergency Landing Facility in Moran. Why it matters?

Media Coverage

PM Modi inaugurates Northeast’s first Emergency Landing Facility in Moran. Why it matters?
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी
February 15, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री मोदी ने कहा, “आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। सबका कल्‍याण हो और हमारा भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो।”

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट किया:

“देशभर के मेरे परिवारजनों को महाशिवरात्रि की ढेरों शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आदिदेव महादेव सदैव सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। उनके आशीर्वाद से सबका कल्याण हो और हमारा भारतवर्ष समृद्धि के शिखर पर विराजमान हो।

हर हर महादेव!”