प्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापत्तनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में भाग लिया
इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू: दुनिया के मंच पर भारतीय नौसेना के कौशल का प्रदर्शन किया गया
प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना सिंफ़नी ऑर्केस्ट्रा द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रपति बैंड संगीत कार्यक्रम में भाग लिया
 
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (आईएफ़आर-2016) विशाखापत्तनम में भाग लिया।
राष्ट्रपति की उपस्थिति में फ्लीट रिव्यू और फ्लाई पास्ट में दुनिया भर की नौसेनाओं को एक साथ लाने के अलावा भारतीय नौसेना के कौशल का भी प्रदर्शन किया गया। प्रधानमंत्री मोदी कल विशाखापट्टनम में इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू को संबोधित करेंगे और वहां संचालन प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री ने भारतीय नौसेना सिंफ़नी ऑर्केस्ट्रा द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रपति बैंड संगीत कार्यक्रम में भी भाग लिया।
 
राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और अन्य अधिकारियों ने इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यु में भाग लिया। उनकी कुछ तस्वीरें:
 
Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Urban India's consumer confidence rebounds in July, retains top global spot: Report

Media Coverage

Urban India's consumer confidence rebounds in July, retains top global spot: Report
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस की शुभकामनाएं दीं और बाघ संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
July 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतवासियों को इस बात पर गर्व है कि वैश्विक बाघों की लगभग 70 प्रतिशत आबादी हमारे देश में निवास करती है।

उन्होंने कहा कि भारत में बाघ संरक्षण के प्रयास प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और हमारे लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति से संचालित हैं।

श्री मोदी ने विज्ञान आधारित संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दोहराया, जो बाघ संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाता है।

श्री मोदी ने बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वन कर्मियों, वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों के प्रयासों और समर्पण की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्री मोदी ने ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर सभी वन्यजीव प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भारत को इस बात पर गर्व है कि वैश्विक बाघों की लगभग 70 प्रतिशत आबादी हमारे देश में निवास करती है। भारत में बाघ संरक्षण के प्रयास प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण जीवन जीने की हमारी सदियों पुरानी संस्कृति से प्रेरित हैं और हमारे लोगों की सामूहिक इच्छाशक्ति से संचालित हैं। हम विज्ञान आधारित संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त करते हैं, जो बाघ संरक्षण को और अधिक सशक्त बनाता है।

हमारे वन कर्मियों, वैज्ञानिकों और संरक्षणवादियों के प्रयासों और समर्पण ने भी बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी भावना के साथ, भारत स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।”