भारत ने अपना 75वां गणतंत्र दिवस, बेहद जोश और उत्साह के साथ मनाया। नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर देश की विविध संस्कृति तथा सशस्त्र बलों की शक्ति का प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जो इस वर्ष के मुख्य अतिथि थे, ने इस अवसर की शोभा बढ़ाई।

इस साल का गणतंत्र दिवस इसलिए भी खास था क्योंकि इसकी थीम 'नारी शक्ति' थी। सभी महिला मार्चिंग टुकड़ियों, महिला बाइकर्स और कलाकारों ने अपने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Strength of 'janbhagidari' in India: PM Modi on people's support for fuel saving, no-gold-buy appeals

Media Coverage

Strength of 'janbhagidari' in India: PM Modi on people's support for fuel saving, no-gold-buy appeals
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने विश्व की विविध संस्कृतियों के सम्मान के महत्‍व को दर्शाते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
June 29, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया:

“देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः।

स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥" 

यह सुभाषितम दर्शाता है कि विश्व की विविध संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है और आपसी समझ तथा भाईचारा मजबूत होता है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा:

दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों का सम्मान करने से लोगों के बीच विश्वास और सहयोग की भावना बढ़ती है। इससे आपसी समझ और भाईचारा और मजबूत होता है।

देशाचारान् समयाञ्जातिधर्मान् बुभूषते यस्तु परावरज्ञः।

स तत्र तत्राधिगतः सदैव महाजनस्याधिपत्यं करोति॥