नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री ने नेपाल में आए दो जबरदस्त भूकंप के बाद भारत की अविलंब सहायता के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री श्री शेर बहादुर देउबा ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की।

श्री देउबा ने नेपाल में आये दो भयंकर भूकंपों के तुरंत बाद भारत की ओर से की गई ठोस राहत कार्रवाई और दी गई सहायता के लिए प्रधानमंत्री का धन्‍यवाद किया। श्री देउबा ने जून 2015 में काठमांडू में हुए दानदाता सम्‍मेलन में भारत द्वारा घोषित किए गए एक अरब अमेरिकी डॉलर के संकल्‍प के लिए उसकी सराहना की।

Sher Bahadur Deuba

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि भारत नेपाल में जारी पुनर्निर्माण कार्यों में अपनी ओर से मदद देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने इस गंभीर त्रासदी का सामना करने में दिखाई गई जीवटता के लिए नेपाल की जनता की सराहना की।



श्री देउबा ने नेपाल में नये संविधान को अपनाये जाने से संबंधित घटनाक्रमों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को वाकिफ कराया। प्रधानमंत्री ने हाल में हुई प्रगति की सराहना की और यह उम्‍मीद जताई कि लंबित मसलों को जल्‍द से जल्‍द सुलझा लिया जायेगा, ताकि अपनाये गये संविधान को समाज के सभी वर्गों का समर्थन मिल सके और इससे समावेशी, स्थिर एवं समृद्ध नेपाल के निर्माण में मदद मिल सके।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Parliament passes Jan Vishwas Bill 2026, decriminalising 717 offences, fines up to Rs 1 crore

Media Coverage

Parliament passes Jan Vishwas Bill 2026, decriminalising 717 offences, fines up to Rs 1 crore
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने गुड फ्राइडे के अवसर पर सद्भाव और करुणा के मूल्यों पर प्रकाश डाला
April 03, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के बलिदान की याद दिलाता है।

श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और गहरा करेगा।

उन्होंने कहा कि भाईचारा और आशा हरेक का मार्गदर्शन करें।

एक एक्स पोस्ट में, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा;

“गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के बलिदान की याद दिलाता है। यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और गहरा करे। भाईचारा और आशा हम सभी का मार्गदर्शन करे।”