सऊदी अरब के विदेश मंत्री श्री अब्देल बिन अहमद अल जुबैर ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
भारत सऊदी अरब के साथ अपने नजदीकी और मैत्रीपूर्ण संबंधों को काफ़ी महत्व देता है: प्रधानमंत्री 
भारत और सऊदी अरब ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की

सऊदी अरब के विदेश मंत्री श्री अब्देल बिन अहमद अल जुबैर ने आज यहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री ने उनसे कहा कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने नजदीकी और मैत्रीपूर्ण संबंधों को बहुत महत्व देता है।

सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा कि सऊदी अरब अपनी विदेश नीति में भारत को ऊंचे स्थान पर रखता है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब में मौजूद भारतीय समुदाय वहां की विकास गतिविधियों में बहुत सकारात्मक भूमिका निभा रहा है, जो अत्यंत सराहनीय है।

दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा और सुरक्षा सहयोग जैसे अन्य द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय परिस्थिति पर भी विचार किया। उन्होंने सहमति व्यक्त की कि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहुत अहम है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि सऊदी अरब की उनकी आगामी यात्रा से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi

Media Coverage

Indian youth are at the forefront of tech-led growth, innovation: PM Modi
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 14 जून 2026
June 14, 2026

From Healthcare to Himalayas: PM Modi's Vision Building an Unstoppable India