फ्रांस के विदेश मंत्री श्री लॉरेंट फेबियस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की
प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में हाल में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा करते हुए इन हमलों में निर्दोष लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में आगामी सीओपी-21 शिखर सम्मेलन से एक सकारात्मक परिणाम निकलने की उम्मीद जताई
प्रधानमंत्री सीओपी-21 शिखर सम्मेलन के दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति और अन्य नेताओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय सौर एलायंस का शुभारंभ करेंगे
भारत सीओपी-21 शिखर सम्मेलन की सफलता में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है: लॉरेंट फेबियस

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस के विदेश मंत्री श्री लोरेंत फेबियस की अगवानी की। प्रधानमंत्री ने अभी हाल में पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों की तीव्र निंदा की और इन हमलों में मारे गये निर्दोष लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

प्रधानमंत्री ने फ्रांस के साथ भारत की सामरिक रणनीतिक साझेदारी को दोहराया और इस वर्ष की शुरूआत में अपनी फ्रांस यात्रा का उल्‍लेख करते हुए कहा कि इस यात्रा ने द्विपक्षीय संबंधों को नई शक्ति और गति प्रदान की है।

प्रधानमंत्री ने आगामी सीओपी-21 शिखर सम्मेलन के सकारात्‍मक परिणाम की उम्‍मीद जाहिर करते हुए कहा कि ये परिणाम न्यायसंगत, संतुलित और यूएनएफसीसी, विशेष रूप से आम सिद्धांतों लेकिन विभिन्‍न जिम्‍मेदारी और संबंधित क्षमताओं के सिद्धांतों और प्रावधानों द्वारा दिशा-निदेर्शित होने चाहिए। इसे विकासशील और छोटे द्वी‍पीय विकासशील देशों को अधिक प्रौद्योगिकीय और वित्तीय और क्षमता निर्माण के लिए सहायता प्रदान करनी चाहिए, ताकि ये देश भी महत्वाकांक्षी जलवायु कार्रवाई करने में अधिक समर्थ बन सकें। प्रधानमंत्री ने कहा कि सीओपी-21 शिखर सम्‍मेलन के दौरान वे फ्रांस के राष्ट्रपति और अन्य नेताओं के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय सौर संधि की शुरूआत करने के लिए उत्‍सुक है।

फ्रांस के विदेश मंत्री ने भारत द्वारा घोषित आेईएनडीसी की सराहना की और कहा कि भारत सीओपी-21 शिखर सम्मेलन की सफलता में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How AI & next-gen tech driving India’s MedTech growth

Media Coverage

How AI & next-gen tech driving India’s MedTech growth
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 अगस्त 2026
August 29, 2026

New India, New Speed, New Stage: Missiles, Medals, Multilateralism under PM Modi