गुजरात में शुक्रवार से गरीब कल्याण मेले का पांचवां चरण

मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एकसाथ 24 गरीब कल्याण मेलों को करेंगे सम्बोधित

मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल, शुक्रवार 17 अगस्त से शुरु होने जा रहे गरीब कल्याण मेले के पांचवें चरण में राज्य के 52 जितने तहसीलों के प्रांत स्तरीय गरीब कल्याण मेलों को वीडियो कांफ्रेंस द्वारा सम्बोधित करेंगे।

गुजरात में इससे पूर्व चार चरणों में 869 गरीब कल्याण मेले आयोजित किए गए थे जिनमें 76 लाख से ज्यादा गरीब लाभार्थियों को दस हजार करोड़ रुपए के सरकारी साधन और सहायता प्रदान की गई है। कल शुक्रवार को आयोजित होने वाले पांचवें गरीब कल्याण मेले के प्रथम चरण में 72 हजार जितने लाभार्थियों को एक ही दिन में 215 करोड़ के लाभों का वितरण मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

राज्य में आज से तीन दिन तक अविरत विकासयात्रा भी शुरु हो गई है जिसमें 10 जिलों की 64 तहसीलों में 910 तहसील पंचायतों में इस वणथम्भी (अविरत) विकासयात्रा के कार्यक्रमों में राज्य सरकार के मंत्रिगण और महानुभाव ग्राम विकास के 525 करोड़ के खर्च के 8184 कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

इसके साथ ही पंचायतीराज के स्वर्णिम जयंती वर्ष में इस वर्ष, गुजरात सरकार गुजरात के इतिहास में पहली बार 50 वर्ष के दौरान 18392 जितने पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित करेगी। ई-एम्पावर योजना में कम्प्युटर प्रशिक्षण लेने वाले 5000 से ज्यादा सफल तालिमार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Internet subscribers in India up 6.24% in March-26 quarter

Media Coverage

Internet subscribers in India up 6.24% in March-26 quarter
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को कतर के अमीर ने टेलीफोन कॉल किया
June 23, 2026
कतर के अमीर ने कतर में हुई एक दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया
दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई
प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान के लिए सराहना व्यक्त की
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को आज कतर के अमीर, महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का टेलीफोन कॉल आया।

कतर के अमीर ने 21 जून को कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुई दुर्घटना में भारतीय नागरिकों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त के लिए कतर के अमीर को धन्यवाद दिया और घायलों को तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

दोनों नेताओं ने अपने नागरिकों के कल्याण और सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और एक-दूसरे के प्रति अपना सहयोग और एकजुटता को फिर से व्यक्त किया।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करते हुए, प्रधानमंत्री ने शांति प्रयासों में कतर के सकारात्मक योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि इन प्रयासों से क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता आएगी।

दोनों नेताओं ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

दोनों नेताओं ने नियमित रूप से संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।