प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में किसानों की समस्याओं के बारे में बात किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गन्ना किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। श्री मोदी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की शिकायत है कि उन्हें उनका बकाया नहीं मिल रहा। ऐसा क्या है जो अखिलेश जी को उनका हक देने से रोक रहा है?' उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणापत्र में किसानों की भलाई को प्राथमिकता दी है और सरकार बनने के दो हफ्तों के भीतर ही उनका कर्ज मांफ कर दिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से सत्ता में आती है तो छोटे किसानों के सभी कर्ज को तुरंत माफ कर दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माँ कात्यायनी का आशीर्वाद ग्रहण किया और कहा कि माँ जगदम्बे की आराधना मन को असीम ऊर्जा और आंतरिक शक्ति से भर देती है, जबकि उनकी दिव्य आभा हृदय को उच्च चेतना से आलोकित करती है। उन्होंने प्रार्थना की कि दिव्यता और पराक्रम की अधिष्ठात्री देवी की कृपा से उनके सभी भक्तों को अपार शक्ति और आत्मविश्वास प्राप्त हो।
प्रधानमंत्री ने एक संस्कृत श्लोक साझा किया-
“चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना। कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥”
प्रधानमंत्री ने देवी की स्तुति में एक पाठ भी साझा किया।
प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा;
“मां कात्यायनी को वंदन! दिव्यता और पराक्रम की अधिष्ठात्री देवी मां की कृपा से उनके सभी भक्तों में अपार शक्ति और आत्मविश्वास का संचार हो।
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥”
मां कात्यायनी को वंदन! दिव्यता और पराक्रम की अधिष्ठात्री देवी मां की कृपा से उनके सभी भक्तों में अपार शक्ति और आत्मविश्वास का संचार हो।
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2026
चन्द्रहासोज्ज्वलकरा शार्दूलवरवाहना।
कात्यायनी शुभं दद्याद् देवी दानवघातिनी॥ pic.twitter.com/7XdiKwQXwm
“मां जगदम्बे की उपासना से मन अनंत ऊर्जा और आत्मबल से भर जाता है। देवी मां का अलौकिक ओज हृदय को दिव्य चेतना से आलोकित कर देता है।
मां जगदम्बे की उपासना से मन अनंत ऊर्जा और आत्मबल से भर जाता है। देवी मां का अलौकिक ओज हृदय को दिव्य चेतना से आलोकित कर देता है।https://t.co/hZwhd9AU8S
— Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2026


