प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एक विशाल रोड शो किया। भाजपा के समर्थन में रोड शो के दौरान समर्थकों का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग को फूलों से सजाया गया था। रोड शो के दौरान लोग 'भारत माता की जय' और 'बजरंग बली की जय' के नारे लगाते दिखे।











