राष्ट्रपति बाइडन और राष्ट्रपति किशिदा
Virtual माध्यम से हमारे जुड़े हुए सभी लीडर्स

Excellencies,

आज इस महत्वपूर्ण समारोह में आप सभी के साथ जुड़कर मुझे खुशी हो रही है। इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क इस क्षेत्र को ग्लोबल इकनोमिक ग्रोथ का इंजन बनाने की हमारी सामूहिक इक्षाशक्ति की घोषणा है। इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मैं राष्ट्रपति बाइडन को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूं। इंडो पैसिफिक क्षेत्र में manufacturing, आर्थिक गतिविधि, वैश्विक व्यापार और निवेश का केंद्र है। इतिहास इस बात का गवाह है की इंडो पैसिफिक क्षेत्र के ट्रेड प्रवाहों मैं भारत सदियों से एक प्रमुख केंद्र रहा है । यह उल्लेखनीय है कि विश्व का सबसे प्राचीन Commercial port भारत मैं मेरे home state गुजरात के लोथल मैं था ।इसलिए यह आवश्यक है कि हम क्षेत्र की आर्थिक चुनौतियों के लिए साझा समाधान खोजें, रचनात्मक व्यवस्थाएं बनाएं।

Excellencies,

भारत एक inclusive and flexible Indo-Pacific Economic Framework के निर्माण के लिए आप सभी के साथ काम करेगा। मेरा मानना है की हमारे बीच resilient supply chains के तीन मुख्य आधार होने चाहिए: Trust, Transparency and Timeliness। मुझे विश्वास है कि यह framework इन तीनों स्तंभों को मजबूत करने में सहायक होगा, और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में विकास, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा।

बहुत बहुत धन्यवाद।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Jumbo Indian contingent comprising 768 athletes, support staff and officials for Asian Games

Media Coverage

Jumbo Indian contingent comprising 768 athletes, support staff and officials for Asian Games
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 4 सितंबर 2026
September 04, 2026

Make in India, Power India, Play for India: Multi-Sector Momentum Under PM Modi’s Leadership