Excellencies,

तीसरे फिपिक समिट में आप सभी का हार्दिक स्वागत है। मुझे ख़ुशी है कि प्रधानमंत्री जेम्स मरापे मेरे साथ इस समिट को co-host कर रहें हैं। यहाँ पोर्ट मोरेस्बी में समिट की सभी arrangements के लिए मैं उनका और उनकी टीम का धन्यवाद करता हूँ।

Excellencies,

इस बार हम लम्बे समय के बाद मिल रहे हैं। इस बीच विश्व Covid महामारी और अन्य कई चुनौतियों के कठिन दौर से गुज़रा है। इन चुनौतियों का प्रभाव ग्लोबल साउथ के देशों पर सबसे अधिक पड़ा है। Climate change, प्राकृतिक आपदाएं, भुखमरी, गरीबी, स्वास्थ्य से जुड़ी बहुत सी चुनौतियाँ पहले से ही थी। अब, नयी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। Food, Fuel, Fertilizer और pharma की सप्लाई chain में बाधाएं आ रही हैं। जिन्हें हम अपना विश्वसनीय मानते थे, पता चला कि जरूरत के समय वह हमारे साथ नहीं खड़े थे। इस कठिनाई के समय में पुराना वाक्य सिद्ध हुआ : A Friend in need is friend indeed।

मुझे ख़ुशी है कि भारत इस चुनौतीपूर्ण समय में अपने पैसिफिक आइलैंड मित्रों से कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहा। भारत में बनी vaccine हो या जरूरत की दवाईयां; गेहूं हो या चीनी, भारत अपनी क्षमताओं के अनुरूप सभी साथी देशों की मदद करता रहा।

Excellencies,

जैसा मैंने पहले भी कहा है, मेरे लिए आप Large Ocean Countries हैं, Small Island States नहीं। आपका यह महासागर ही भारत को आपके साथ जोड़ता है। भारतीय विचारधारा में संपूर्ण विश्व को एक परिवार की तरह देखा गया है। इस साल चल रही हमारी G-20 Presidency की थीम – 'One Earth, One Family, One Future' - भी इसी विचारधारा पर आधारित है। इस वर्ष जनवरी में हमने Voice of Global South समिट का आयोजन किया। आपके प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया। अपने विचार साझा किये। इसके लिए मैं आपका अभिनन्दन करता हूँ। भारत Global South की चिंताओं, उनकी अपेक्षाओं और उनकी आकांक्षाओं को G-20 के ज़रिये विश्व समक्ष पहुँचाना अपना दायित्व मानता है।

Excellencies,

पिछले दो दिनों में, G-7 outreach समिट में भी मेरा यही प्रयत्न रहा। His Excellency मार्क ब्राउन, जो वहां पर पैसिफिक आइलैंड फोरम का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, इसके साक्षी हैं।

Excellencies,

Climate change के मुद्दे पर भारत ने महत्वाकांक्षी लक्ष्य सामने रखे हैं। मुझे ख़ुशी है की हम इन पर तेजी से काम कर रहें हैं। पिछले साल, UN Secretary General के साथ, मैंने मिशन LiFE – Lifestyle For Environment, लांच किया। मैं चाहूँगा कि आप भी इस movement से जुड़ें। भारत ने इंटरनेशनल सोलर अलायन्स और CDRI जैसे initiatives लिए हैं। मैं समझता हूँ कि सोलर अलायन्स के साथ आप में से ज्यादातर देश जुड़े हैं। मेरा विश्वास है CDRI के programs को भी आप useful पाएंगे। मैं इस अवसर पर आप सभी को इन initiatives से जुड़ने के लिए आमंत्रित करता हूँ।

Excellencies

Food security को प्राथमिकता देते हुए, हमने nutrition और वातावरण संरक्षण को भी ध्यान में रखा है। वर्ष 2023 को UN ने अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है। भारत ने इस superfood को श्री अन्न का दर्जा दिया है। इनकी खेती में कम पानी लगता है, और इनमें नुट्रीशन भी अधिक है। मेरा विश्वास है कि मिलेट आपके देशों में भी sustainable food security सुनिश्चित करने मे बड़ा योगदान दे सकता है।

Excellencies,

भारत आपकी प्राथमिकताओं का सम्मान करता है। आपका development पार्टनर होने पर गर्व महसूस करता है। मानवीय सहायता हो या फिर आपका विकास; भारत को आप भरोसेमंद पार्टनर के रूप में देख सकते हैं। हमारी दृष्टिकोण मानवीय मूल्यों पर आधारित है।

पलाउ का Convention Center;
नाउरू का waste management प्रोजेक्ट;
Fiji के cyclone प्रभावित किसानों के लिए बीज;
और किरिबास का सोलर लाइट प्रोजेक्ट।

यह सभी इसी भावना पर आधारित हैं। हम बिना किसी संकोच के, अपनी क्षमताएं और experiences आपके साथ साझा करने के लिए तैयार हैं। डिजिटल technology हो या स्पेस टेक्नोलॉजी; हेल्थ security हो या food security; climate change हो या पर्यावरण संरक्षण; हम हर तरह आपके साथ हैं।

Excellencies,

आपकी तरह हम Multilateralism में विश्वास रखते हैं। Free, open और inclusive Indo-Pacific का समर्थन करते हैं। सभी देशों की संप्रभुता और अखंडता का सम्मान करते हैं। ग्लोबल साउथ की आवाज़ भी UN सुरक्षा परिषद् में बुलंदी से उठनी चाहिए। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं का सुधार-हमारी साझा प्राथमिकता होनी चाहिए। हिरोशिमा में, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान के साथ QUAD में मेरी बात हुई। इस बातचीत में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर विशेष फोकस दिया जा रहा है। QUAD की बैठक में हमने पलाऊ में रेडियो एकसेस नेटवर्क (RAN) लगाने कर निर्णय लिया है। हम plurilateral फॉर्मेट में, पैसिफिक आइलैंड देशों के साथ सहभागीदारी बढाएंगे।

Excellencies,

मुझे ख़ुशी है कि फिजी की University of South Pacific में Sustainable Coastal and Ocean Research Institute (स्कोरी), की स्थापना हुई है। यह institute, सस्टेनेबल development में भारत के अनुभवों को पैसिफिक आइलैंड देशों के विजन से जोड़ता है। R & D के साथ-साथ, यह climate change की चुनौतियों का समाधान करने में भी उपयोगी होगा। आज स्कोरी को 14 देशों के नागरिकों के कल्याण, प्रगति और समृद्धि के लिए समर्पित करने में मुझे खुशी है। उसी तरह मुझे ख़ुशी है की स्पेस टेक्नोलॉजी का राष्ट्रीय और मानवीय विकास में उपयोग के लिए, वेबसाइट का launch हो रहा है। इसके जरिये, आप इंडियन satellite नेटवर्क से अपने देश का रिमोट सेंसिंग डाटा डाउनलोड कर सकेंगे। अपनी-अपनी राष्ट्रीय विकास योजनाओं में इसका उपयोग कर सकेंगे।

Excellencies,

अब मैं आप सभी के विचार जानने के लिए उत्सुक हूँ। एक बार फिर, आज इस समिट में भाग लेने के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद।

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt

Media Coverage

India's strong growth outlook intact despite global volatility: Govt
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
Prime Minister urges MPs to vote in favour of Nari Shakti Vandan Adhiniyam Amendment, Calls it Historic Opportunity
April 17, 2026

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, has highlighted that a discussion is currently underway in Parliament on the amendment to the Nari Shakti Vandan Adhiniyam, noting that deliberations continued till 1 AM last night.

He stated that all misconceptions surrounding the amendment have been addressed with logical responses, and every concern raised by members has been resolved. The Prime Minister added that necessary information, wherever lacking, has also been provided to all members, ensuring that issues of opposition have been clarified.

Emphasising that the issue of women’s reservation has witnessed political debates for nearly four decades, the Prime Minister said that the time has now come to ensure that women, who constitute half of the country’s population, receive their rightful representation.

He observed that even after decades of independence, the low representation of women in the decision-making process is not appropriate and needs to be corrected.

The Prime Minister informed that voting in the Lok Sabha is expected shortly and urged all political parties to take a thoughtful and sensitive decision by voting in favour of the women’s reservation amendment.

Appealing on behalf of the women of the country, he urged all Members of Parliament to ensure that no action hurts the sentiments of Nari Shakti. He noted that crores of women are looking towards the Parliament, its intent, and its decisions.

The Prime Minister called upon MPs to reflect upon their families-mothers, sisters, daughters, and wives—and listen to their inner conscience while making the decision.

He described the amendment as a significant opportunity to serve and honour the women of the nation and urged members not to deprive them of new opportunities.

Expressing confidence, the Prime Minister said that if the amendment is passed unanimously, it will further strengthen Nari Shakti as well as the country’s democracy.

Calling it a historic moment, he urged all members to come together to create history by granting rightful representation to women, who form half of India’s population.

The Prime Minister wrote on X;

“संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है। कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है।

जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है। हर आशंका का समाधान किया गया है। जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं। किसी के मन में विरोध का जो कोई भी विषय था, उसका भी समाधान हुआ है।

महिला आरक्षण के इस विषय पर देश में चार दशक तक बहुत राजनीति कर ली गई है। अब समय है कि देश की आधी आबादी को उसके अधिकार अवश्य मिलें।

आजादी के इतने दशकों बाद भी भारत की महिलाओं का निर्णय प्रक्रिया में इतना कम प्रतिनिधित्व रहे, ये ठीक नहीं।

अब कुछ ही देर लोकसभा में मतदान होने वाला है। मैं सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करता हूं… अपील करता हूं...

कृपया करके सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें।

मैं देश की नारी शक्ति की तरफ से भी सभी सदस्यों से प्रार्थना करूंगा… कुछ भी ऐसा ना करें, जिनसे नारीशक्ति की भावनाएं आहत हों।

देश की करोड़ों महिलाओं की दृष्टि हम सभी पर है, हमारी नीयत पर है, हमारे निर्णय पर है। कृपया करके नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन का साथ दें।”

“मैं सभी सांसदों से कहूंगा...

आप अपने घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए ...

देश की नारीशक्ति की सेवा का, उनके वंदन का ये बहुत बड़ा अवसर है।

उन्हें नए अवसरों से वंचित नहीं करिए।

ये संशोधन सर्वसम्मति से पारित होगा, तो देश की नारीशक्ति और सशक्त होगी… देश का लोकतंत्र और सशक्त होगा।

आइए… हम मिलकर आज इतिहास रचें। भारत की नारी को… देश की आधी आबादी को उसका हक दें।”

"Parliament is discussing a historic legislation that paves the way for women’s reservation in legislative bodies. The discussions, which began yesterday, lasted till around 1 AM and have continued since the House proceedings began this morning.

The Government has addressed all apprehensions and misconceptions relating to the legislation with facts and logic. All concerns have been addressed and any gaps in information have also been filled.

For nearly four decades, this issue of women’s reservation in legislative bodies has been inordinately delayed. Now is the time to ensure that half of the nation’s population receives its rightful due in decision making. Even after so many decades of Independence, it is not right that women in India have such limited representation in this area.

In a short while from now, voting will take place in the Lok Sabha. I urge and appeal to all political parties to reflect carefully and take a sensitive decision by voting in favour of women’s reservation.

On behalf of our Nari Shakti, I also request all members not to do anything that may hurt the sentiments of women across India. Crores of women are watching us…our intent and our decisions. I once again request that everyone support the amendments to the Nari Shakti Vandan Adhiniyam.”

"I would like to appeal to all Members of Parliament…

Please reflect upon your conscience, remembering the women in your own families.

The legislation to ensure women’s reservation in legislative bodies is a significant opportunity to do justice to women of our nation.

Please do not deprive our Nari Shakti of new opportunities.

If this amendment is passed unanimously, it will further empower the women of our country and strengthen our democracy.

Let us come together today to create history.

Let us ensure that the women of India, who are half of the nation’s population, receive their rightful due.”