9/11 के ऐतिहासिक दिवस पर स्वामी विवेकानंद युवा विकास यात्रा का प्रारंभ

प्रिय मित्रों,

जब कभी 11 सितंबर की चर्चा होती है तब ज्यादातर लोगों के मन में अमेरिका के दो बड़े शहरों की ऐतिहासिक इमारतों पर विमान द्वारा किए गए भयानक आतंकवादी हमले की याद ताजा हो जाती है, जिसने भारी तबाही मचाई थी।

हालांकि, 11 सितंबर की एक और घटना भी इतिहास के पन्नों पर दर्ज है, जिस दिन समग्र विश्व का ध्यान भारत के महानतम सांस्कृतिक मूल्यों और सामथ्र्य की ओर आकृष्ट हुआ था। 1893 में आज ही के दिन शिकागों में आयोजित विश्व धर्म परिषद में स्वामी विवेकानंद ने अपना प्रसिद्घ भाषण दिया था। मेरे अमेरिकन भाइयों और बहनों - सिर्फ इन्हीं चंद शब्दों के जरिए इस महापुरुष ने भारत माता के वैश्विक एकता के प्राचीनतम संदेश को समग्र विश्व तक पहुंचा दिया था।

इस ऐतिहासिक दिवस पर, मैं बेचराजी के पवित्र शहर से बहुचर माता के आशीर्वाद के साथ च्स्वामी विवेकानंद युवा विकास यात्राज् की शुरुआत कर रहा हूं। स्वामी विवेकानंद ने एक समर्थ और समृद्घ भारत की कल्पना की थी और मेरी इस यात्रा के दौरान, स्वामी जी का यह संदेश मैं गुजरात के कोने-कोने में विशेषकर युवाओं तक पहुंचाना चाहता हूं। स्वामी जी की 150वीं जन्मजयंती के अवसर पर गुजरात 2012 के वर्ष को युवा शक्ति वर्ष के रूप में मना रहा है, और मुझे भरोसा है कि इस मौके पर हमारे द्वारा किया जा रहा प्रयास अत्यंत फलदायी साबित होगा।

आज का दिन एक और वजह से ऐतिहासिक कहा जा सकता है, क्योंकि आज ही से हमने गुजरात भर में गुटखा पर प्रतिबंध लागू किया है। गुटखा की वजह से अनगिनत लोगों को अपनी जान गंवाते देख मुझे काफी दु:ख होता था। गुटखा के चलते राज्य की किसी भी महिला को अपना पति या नौजवान बेटा खोने की नौबत न आए, इस संकल्प के साथ हमने यह प्रतिबंध लागू किया है। हमारा स्वप्न स्वस्थ गुजरात का निर्माण करना है, जहां लोगों के शब्दकोश में गुटखा नाम का कोई शब्द ही न हो।

विश्व धर्म परिषद में स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए भाषण को मैं यहां रख रहा हूं। चलिए, 9/11 के दिवस को हम वैश्विक शांति और भाईचारे के दिन के तौर पर याद रखें तथा समर्थ और भव्य भारत के स्वामी विवेकानंद के स्वप्न को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ें।

आपका

नरेन्द्र मोदी

 

शिकागो में आयोजित विश्व धर्म परिषद में स्वामी विवेकानंद का भाषण

 

 

Paying an apt tribute to Swami Vivekananda on this historic occasion

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Portraits of PVC recipients replace British officers at Rashtrapati Bhavan

Media Coverage

Portraits of PVC recipients replace British officers at Rashtrapati Bhavan
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
आपकी पूंजी, आपका अधिकार
December 10, 2025

कुछ दिन पहले ‘हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट’ में अपनी स्पीच के दौरान, मैंने कुछ चौंकाने वाले आंकड़े रखे थे:

भारतीय बैंकों में हमारे अपने नागरिकों के 78,000 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड पड़े हैं।

इंश्योरेंस कंपनियों के पास करीब 14,000 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड पड़े हैं।

म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास लगभग 3,000 करोड़ रुपये हैं और 9,000 करोड़ रुपये के डिविडेंड भी अनक्लेम्ड पड़े हैं।

इन बातों ने बहुत से लोगों को चौंका दिया है।

आखिरकार, ये एसेट्स अनगिनत परिवारों की मेहनत से बचाई गई सेविंग और इन्वेस्टमेंट को दिखाते हैं।

इसे ठीक करने के लिए, अक्टूबर 2025 में आपकी पूंजी, आपका अधिकार - Your Money, Your Right पहल शुरू की गई थी।

इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक अपने अधिकार के अनुसार अपना हक वापस पा सके।

फंड को ट्रैक करने और क्लेम करने की प्रक्रिया को आसान व पारदर्शी बनाने के लिए, डेडिकेटेड पोर्टल भी बनाए गए हैं। जो इस प्रकार हैं:

• भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) – UDGAM पोर्टल https://udgam.rbi.org.in/unclaimed-deposits/#/login

• भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) – बीमा भरोसा पोर्टल: https://bimabharosa.irdai.gov.in/Home/UnclaimedAmount

• भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI)– MITRA पोर्टल: https://app.mfcentral.com/links/inactive-folios

• कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय, IEPFA पोर्टल: https://www.iepf.gov.in/content/iepf/global/master/Home/Home.html

मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि दिसंबर 2025 तक, पूरे ग्रामीण और शहरी भारत के 477 जिलों में फैसिलिटेशन कैंप लगाए गए हैं। हमारा जोर दूर-दराज के इलाकों को कवर करने पर रहा है।

सरकार, नियामक संस्थाओं, बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों सहित सभी हितधारकों की संयुक्त कोशिशों के माध्यम से, करीब 2,000 करोड़ रुपये पहले ही वास्तविक हकदारों को वापस मिल चुके हैं।

लेकिन हम आने वाले दिनों में इस अभियान को और बढ़ाना चाहते हैं। और ऐसा करने के लिए, मैं आपसे इन बातों पर मदद का अनुरोध करता हूँ:

पता कीजिए कि क्या आपके या आपके परिवार के पास कोई अनक्लेम्ड डिपॉजिट, बीमा की रकम, डिविडेंड या इन्वेस्टमेंट हैं।

ऊपर बताए गए पोर्टलों पर जाएं।

अपने जिले में सुविधा कैंप का लाभ उठाएं।

जो आपका है, उसे क्लेम करने के लिए अभी कदम बढ़ाएं और एक भूली हुई फाइनेंशियल संपत्ति को एक नए अवसर में बदलें। आपका पैसा आपका है। आइए, यह सुनिश्चित करें कि यह आपको वापस मिले।

आइए, साथ मिलकर एक पारदर्शी, आर्थिक रूप से सशक्त और समावेशी भारत बनाएं!