ममता दीदी ने पहले बंगाल को बर्बाद किया, अपनी सत्ता के नशे में, अब वो बंगाल को और तबाह करने पर तुल गई हैं, अपनी सत्ता जाने के डर से: प्रधानमंत्री मोदी
मुझे बताया गया है कि यहां दीदी ने कहा है कि वो मोदी को थप्पड़ मारना चाहती हैं, ममता दीदी, मैं तो आपको दीदी कहता हूं, आपका आदर करता हूं, आपका थप्पड़ भी मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा: पीएम मोदी
मैं आपको आश्वासन देने आया हूं कि जिन घुसपैठियों को दीदी ने, टीएमसी ने अपना काडर बनाया है, उनकी चुन-चुन कर पहचान होगी, जो यहां हमारी बेटियों को परेशान करते हैं, हमारे सभ्य बंगाली मानुष को परेशान करते हैं, उनकी पहचान की जाएगी: प्रधानमंत्री

“आज देश एक मजबूत सरकार के लिए जनादेश दे रहा है। हमने तय किया है कि 2022 तक पश्चिम बंगाल का हर गरीब, हर आदिवासी, दलित, पिछड़े परिवार को अपना पक्का घर दिया जाएगा। साल 2022 तक हर घर में बिजली का कनेक्शन होगा। हर घर में गैस का चूल्हा, गैस का कनेक्शन होगा।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के बांकुरा और पुरुलिया में जनसभाओं को संबोधित किया। केंद्र सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों की चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से पूरे देश के किसानों को लाभ मिल रहा है। लेकिन, इस योजना को लागू करने में यहां की राज्य सरकार असहयोग कर रही है। अभी तक लाभार्थी किसानों की लिस्ट नहीं दी गई है। चुनाव के बाद हम पश्चिम बंगाल के सभी किसान परिवारों के बैंक खाते में पैसा जमा करने का पूरा प्रयास करेंगे। हम छोटे किसान, खेत मजदूर और छोटे दुकानदारों को साठ वर्ष की उम्र के बाद पेंशन भी देने वाले हैं। आपके इस सेवक ने गरीबों के लिए हर वर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की है। आयुष्मान भारत योजना से आपका इलाज भी मुफ्त में हो सकता था, लेकिन यहां की सरकार ने उस पर रोक लगा दी।”

पुरुलिया की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, “आज गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की जयंती है। मैं उन्हें नमन करता हूं। उन्हें आदरपूर्वक अंजलि देता हूं। यह मेरा सौभाग्य रहा कि चार साल पहले आज के ही पवित्र दिन गरीबों का जीवन बदलने वाली तीन बड़ी योजनाओं की शुरुआत मैंने कोलकाता से ही की थी। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना और अटल पेंशन योजना को पश्चिम बंगाल की भूमि से ही देशभर में लॉन्च किया गया। सिर्फ एक रुपया महीना और 90 पैसे प्रतिदिन के आसान प्रीमियम पर हमने गरीबों को बीमा, उनको सुरक्षा कवच प्रदान किया। मुझे संतोष है कि गुरुदेव की जन्म जयंती पर जो काम प्रारंभ किया था, उस सुरक्षा कवच से अब तक देश के 21 करोड़ गरीब जुड़े गए हैं। इन गरीब लोगों को मुसीबत में पड़ने पर अब तक करीब 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की क्लेम राशि दी जा चुकी है।”

 

 

 

 

पीएम मोदी ने कहा, “गरीबों का जीवन आसान बने, उन्हें अपना घर मिले, घर में रसोई गैस का कनेक्शन मिले, बिजली मिले, शौचालय मिले, वे सम्मान से जी सकें- इसके लिए आपका यह सेवक लगातार काम कर रहा है। गुरुदेव ने कहा था कि वे ऐसा भारत देखना चाहते हैं, जहां मन भयमुक्त हो और मस्तक सम्मान से उठा हो। आपके इस सेवक ने संकल्प लिया है कि 23 मई के बाद जब एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी तो पानी के लिए विशेष मुहिम चलाई जाएगी। इसके लिए अलग से एक जलशक्ति मंत्रालय बनाया जाएगा।”

बांकुड़ा का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

पुरुलिया का पूरा भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
15 of 20 fertiliser ships cross Strait of Hormuz safely, centre assures no supply disruption

Media Coverage

15 of 20 fertiliser ships cross Strait of Hormuz safely, centre assures no supply disruption
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव
July 05, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार 26 जुलाई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार एवं सुझाव साझा कर सकते हैं। पीएम मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों एवं सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे।

नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपने विचार एवं सुझाव साझा करें।