प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में परिवर्तन रैली को संबोधित किया
राष्ट्र का विकास एनडीए सरकार की पहली प्राथमिकता है: प्रधानमंत्री मोदी
उत्तर प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार हर संभव कदम उठायेगी: नरेंद्र मोदी
अब भारत को कालेधन और भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का समय आ गया है: प्रधानमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्र का विकास एनडीए सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार हर संभव प्रयास करेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जब अन्य बड़े राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश जैसे राज्य से गरीबी खत्म हो जाएगी तो इसका बड़ा असर होगा।’

श्री मोदी ने कहा, ‘विकास में ही सबकी भलाई है। विकास का मतलब है कि सभी के पास घर हो, पर्याप्त मात्रा में बिजली और पानी की सप्लाई हो। यह अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराता है।’ उन्होंने कहा कि पिछले 70 सालों में देश के 18,000 गांवों में बिजली तक नहीं पहुंच पायी थी। उन्होंने कहा, ‘हमने गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए मिशन मोड में काम किया। हमने उत्तर प्रदेश में ऐसे 1000 गांवों के बिजली पहुंचाने का काम किया है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जनता की भलाई उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, ‘पिछली कई सरकारों ने योजनाओं की घोषणा की लेकिन बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार उन योजनाओं को जवाबदेही के साथ पूरा करने के प्रति समर्पित है। कभी भी और जहां कभी भी बीजेपी को सेवा करने का मौका मिला, उसके नेताओं ने विकास का रास्ता अपनाया।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब देश को कालेधन और भ्रष्टाचार से मुक्त कराने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई आगे भी जारी रखेंगे और लोगों से इस आंदोलन से जुड़ने का आग्रह किया।

श्री मोदी ने कहा कि कुछ बेईमान लोग जो अब तक कभी बैंक नहीं गए वे घर घर जाकर गरीबों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम के अवसर पर कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India’s economy resilient despite West Asia headwinds

Media Coverage

India’s economy resilient despite West Asia headwinds
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से की फोन पर चर्चा
March 24, 2026
दोनों नेताओं ने वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर असर डालने वाली रुकावटों के बारे में चर्चा की
दोनों नेताओं ने समुद्री मार्गों को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व को दोहराया
दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय ऊर्जा सहयोग को मज़बूत बनाने और क्षेत्रीय सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य वाली विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की
प्रधानमंत्री ने साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी को आज श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमारा दिसानायका का फ़ोन आया।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया के बदलते हालात के बारे में चर्चा की, जिसमें वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा पर असर डालने वाली रुकावटों पर विशेष जोर दिया गया।

दोनों नेताओं ने पूरी दुनिया के हित में समुद्री मार्गों को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व को दोहराया।

दोनों नेताओं ने भारत-श्रीलंका ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य वाली विभिन्न पहलों की प्रगति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री ने भारत की नेबरहुड फर्स्ट नीति और महासागर विज़न के अनुरूप साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता दोहरायी।

दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।