रूस के उप प्रधानमंत्री दिमित्री रोगोजिन ने नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट करके उन्‍हें अपने राष्‍ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन की ओर से अभिवादन प्रस्‍तुत किया। उन्‍होंने प्रधानमंत्री को बताया कि उनका देश भारत के साथ संबंधों को और मजबूत तथा खासतौर से आपसी रणनीतिक भागीदारी को और सुदृढ़ बनाना चाहता है।

SR1_3826 _ 684

 प्रधानमंत्री ने रूस को भारत का ऐसा भरोसेमंद मित्र बताया जो समय की कसौटी पर खरा उतरा है और मुश्किल दिनों में भारत के साथ खड़ा रहा है। उन्‍होंने रूस को रक्षा मामलों में भारत का प्रमुख भागीदार बताया और कहा कि देश में रूस के लिए बहुत ज्‍यादा सद्भाव है। प्रधानमंत्री ने इन संबंधों को और बुलंदी तक पहुंचाने की इच्‍छा जाहिर की। उन्‍होंने हाल की (14 जून को) आईएनएस विक्रमादित्‍य के सिलसिले में अपनी यात्रा की चर्चा की। इसके लिए उन्‍होंने रूस के उप प्रधानमंत्री रोगोजिन को धन्‍यवाद दिया और कहा कि रूस ने भारत की नौसैनिक क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्‍होंने कहा कि वर्ष में होने वाली शीर्ष बैठक के दौरान वह राष्‍ट्रपति पुतिन के साथ अपनी मुलाकात की आशा भरी निगाहों से इंतजार कर रहे हैं।

विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्‍वराज, विदेश सचिव सुश्री सुजाता सिंह, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, श्री नृपेन्‍द्र मिश्र और राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी इस मौके पर मौजूद थे।

SR1_3839 _ 684

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
How PM Modi’s Auckland Address Celebrated Sikh Legacy And Diaspora Strength | Exclusive Details

Media Coverage

How PM Modi’s Auckland Address Celebrated Sikh Legacy And Diaspora Strength | Exclusive Details
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया
July 12, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रख्यात पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका निधन संगीत और संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि विभिन्न भाषाओं में उनके गीत पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे और उन्होंने अद्वितीय गरिमा और बहुमुखी प्रतिभा के साथ हर भावना को अभिव्यक्त किया।

श्री मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी उनकी मधुर धुनें श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करती रहेंगी।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर लिखा;

‘‘प्रख्यात पार्श्व गायिका एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। विभिन्न भाषाओं में उनके गीत पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे। उन्होंने अद्वितीय गरिमा और बहुमुखी प्रतिभा के साथ हर भावना को अभिव्यक्त किया। उनकी मधुर धुनें आने वाले वर्षों में भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करती रहेंगी। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, अनगिनत प्रशंसकों और संपूर्ण संगीत जगत के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।’’