मैं बड़ी उम्मीदों के साथ म्यामांर, ऑस्ट्रेलिया और फिजी के दौरे पर कल रवाना हो रहा हूं। मैं म्यामांर की राजधानी ने पई ताव में 12-13 नवम्बर को होने वाले भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन, ऑस्ट्रेलिया के द्विपक्षीय दौरे और फिजी द्वीप के दौरे की अहमियत से पूरी तरह वाकिफ हूं, जहां मुझे प्रशांत द्वीपों के नेताओं से मिलने का भी अवसर मिलेगा।

इन शिखर सम्मेलनों और अपने द्विपक्षीय दौरों के दरम्यान मैं एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तरी अमेरिका, लैटिन अमेरिका और प्रशांत क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले देशों के 40 से भी ज्यादा नेताओं के साथ-साथ अनेक बहुपक्षीय संस्थानों के प्रमुखों से भी मिलूंगा। ये बैठकें ऐसे समय में हो रही हैं जब विश्व को अनेक चुनौतियों से दो-चार होना पड़ रहा है। मैं एक ऐसा वैश्विक माहौल बनाए जाने की उम्मीद कर रहा हूं जिससे आर्थिक विकास और शांतिपूर्ण विश्व की हमारी अपेक्षाओं को संबल मिलेगा।

दस सदस्यीय आसियान में तीसरी सर्वाधिक आबादी रहती है। यह इस शताब्दी में दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सर्वाधिक तेजी से विकसित होने वाला तीसरा आर्थिक निकाय बन जाएगा। यह गतिशील क्षेत्र हमारा महाद्वीपीय और सामुद्रिक पड़ोसी है, जिसके साथ हमारे रिश्ते सदियों पुराने हैं। आसियान हमारी ‘एक्ट एशिया’ नीति के मूल में और एक एशियाई शताब्दी के हमारे सपने के केन्द्र में है, जहां सहयोग और एकीकरण साफ तौर पर नजर आएंगे। मैं आसियान के नेताओं से विचार-विमर्श करने के लिए उत्सुक हूं ताकि यह जान सकूं कि हमारे रिश्ते को नई ऊंचाई पर कैसे पहुंचाया जा सकता है। यह हर सदस्य के साथ हमारे गहराते द्वीपक्षीय रिश्तों के लिए पूरक के तौर पर काम करेगा।

दुनिया के किसी भी क्षेत्र में इतनी गतिशीलता नहीं है या उसे इतनी सारी चुनौतियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है जितने से हिंद महासागर, महाद्वीपीय एशिया और प्रशांत महासागर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को जूझना पड़ रहा है। इसी तरह शायद किसी भी अन्य फोरम में इस क्षेत्र और दुनिया के भविष्य को आकार देने की क्षमता नहीं है जितनी पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में है। पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में मैं आसियान और सात वैश्विक नेताओं के साथ इन मुद्दों पर चर्चा करने को उत्सुक हूं कि हम शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए किस तरह से क्षेत्रीय संस्थानों, अंतर्राष्ट्रीय मानकों और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत कर सकते हैं।

जी-20 शिखर सम्मेलन उन सदस्य देशों के लिए एक बड़ा ही अहम फोरम है जो अपनी गतिविधियों में तालमेल बैठाने और वैश्विक आर्थिक विकास एवं स्थिरता को सहारा देने, स्थिर वित्तीय बाजार, वैश्विक व्यापारिक व्यवस्था और रोजगार सृजन को सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक कदम उठाने के पक्षधर हैं। जी-20 में वे देश शामिल हैं जिनके पास विश्व के कुल आर्थिक उत्पादन का 85 फीसदी है। मैं इन मुद्दों पर भी चर्चा करने का इरादा रखता हूं कि हम किस तरह से अगली पीढ़ी के ढांचे के निर्माण में तेजी ला सकते हैं, जिसमें डिजिटल ढांचा भी शामिल होगा और जो स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा तक पहुंच सुनिश्चित करेगा। मेरे लिए एक अहम मुद्दा काले धन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की अहमियत पर प्रकाश डालना होगा।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
India's Merchandise Exports Defy Global Headwinds, Rise 15 Per Cent In April–14 June Period

Media Coverage

India's Merchandise Exports Defy Global Headwinds, Rise 15 Per Cent In April–14 June Period
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
प्रधानमंत्री ने योग के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया
June 22, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उल्लेखनीय सफलता इस बात का प्रमाण है कि योग न केवल दुनिया भर में लाखों लोगों को शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त करने में मदद कर रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने संस्कृत में एक सुभाषितम् साझा किया।

“चित्तप्रशमनोपायो योग इत्यभिधीयते। प्राणस्पन्दनिरोधो वा द्वेधा योगस्य धारणा॥”

यह सुभाषितम् बताता है कि योग मन को पूर्णतः शांत करने का साधन है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए योग की दो प्रमुख विधियाँ बताई गई हैं: मन को शांत करना और श्वास के प्रवाह को नियमित करना।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर लिखा;

“अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बड़ी सफलता इस बात का प्रमाण है कि योग न केवल दुनियाभर में करोड़ों लोगों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बना रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी कर रहा है।

चित्तप्रशमनोपायो योग इत्यभिधीयते। प्राणस्पन्दनिरोधो वा द्वेधा योगस्य धारणा॥”