जापान-भारत पार्लियामेंट्रियंस फ्रेंडशिप लीग के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के उरी में सीमा पार से हुए आतंकी हमले की निंदा की
जापानी प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के वैश्विक खतरे के खिलाफ अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय सहयोग की प्रधानमंत्री की मांग का स्वागत किया

जापान-इंडिया पार्लियामेंटेरियन्‍स फ्रेंडशिप लीग (जेआईपीएफएल) के प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रधानमंत्री से मुलाकात।

हिरोयूकी होसोदा के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल में कात्सूया ओकादा, मासाहारू नाकागावा, नाओकाजू ताकेमोतो औऱ यूशिआकी वादा शामिल थे।

जेआईपीएफएल प्रतिनिधिमंडल ने 18 सितम्बर, 2016 को जम्मू-कश्मीर के उड़ी में सीमापार आतंकी हमले के पीड़ितों के लिए शोक व्यक्त किया।

जेआईपीएफएल प्रतिनिधिमंडल ने वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ बेहतर अंतर्राष्ट्रीय सहयोग औऱ आतंकवाद को प्रायोजित करने वाले देश को अलग-थलग करने के लिए सामूहिक प्रयास के लिए प्रधानमंत्री की अपील का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने 2014 में अपने सफल जापान यात्रा को याद किया जिस दौरान तोक्यो में जेआईपीएफएल से उनकी बातचीत हुई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और जापान में आने वाले दशकों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत सहयोग के लिए आधारशिला रख दी है।

जेआईपीएफएल प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भारत और जापान के बीच संबंधों को मजबूती देने के लिए जापान में जबरदस्त उत्साह है। प्रतिनिधिमंडल ने हाई टेक्नोलॉजी सहयोग खासकर हाई स्पीड रेलवे में प्रगति हासिल करने का स्वागत किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2015 में प्रधानमंत्री अबे की भारत यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ। उन्होंने कहा कि वह निकट भविष्य में जापान यात्रा कर सकते हैं।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
'We'll provide AI skill training to 1 crore youth': PM Modi's big announcement on Independence Day 2026

Media Coverage

'We'll provide AI skill training to 1 crore youth': PM Modi's big announcement on Independence Day 2026
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 15 अगस्त 2026
August 15, 2026

Azadi Ka Amrit Mahotsav Continues: PM Modi’s Independence Day Vision Unites Growth, Youth Power & National Pride