प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति श्री मैत्रीपाला सिरीसेना कल सुबह जाफना में नवनिर्मित दुरईअप्पा स्टेडियम को संयुक्त रूप से श्रीलंका की जनता को समर्पित करेंगे। राष्ट्रपति सिरीसेना जाफना स्थित इस स्टेडियम में उपस्थित रहेंगे, जबकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दुरईअप्पा स्टेडियम को भारत सरकार द्वारा 7 करोड़ रुपये से भी ज्यादा लागत से नवनिर्मित किया गया है। दुरईअप्पा स्टेडियम का नाम जाफना के पूर्व महापौर स्वर्गीय अल्फ्रेड थम्बीराजा दुरईअप्पा के नाम पर उनके सम्मान में रखा गया है।
इस नवनिर्मित स्टेडियम में 1850 लोगों के बैठने की क्षमता है। यह स्टेडियम खेल-कूद एवं मनोरंजन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचा मुहैया कराएगा और इसके साथ ही यह श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के युवाओं के समग्र विकास में भी सहायता प्रदान करेगा। इस स्टेडियम का इस्तेमाल वर्ष 1997 से ही नहीं हो रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति सिरीसेना इस नवनिर्मित स्टेडियम में होने वाले प्रथम प्रमुख कार्यक्रम के गवाह भी बनेंगे, जो योग के दूसरे अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर होने वाला विशेष उत्सव है। इस योग में 8,000 से भी ज्यादा लोगों के भाग लेने की आशा है।
Published By : Admin |
June 17, 2016 | 17:48 IST
पीएम मोदी और श्रीलंकाई राष्ट्रपति सिरीसेना जाफना में साझे रूप से दुरईअप्पा स्टेडियम को करेंगे जनता को समर्पित
जाफना में दुरईअप्पा स्टेडियम के पुनःनिर्माण का कार्य ₹7 करोड़ की लागत से भारत सरकार द्वारा किया गया पूरा
योग प्रदर्शन में श्रीलंका के जाफना स्थित दुरईअप्पा स्टेडियम में 8,000 से अधिक लोग लेंगे हिस्सा
Login or Register to add your comment
Prime Minister condoles loss of lives due to a mishap in Badaun, Uttar Pradesh
June 17, 2026
The Prime Minister, Shri Narendra Modi has expressed deep grief over the loss of lives due to a mishap in Badaun, Uttar Pradesh. Shri Modi also wished speedy recovery for those injured in the mishap.
The Prime Minister’s Office posted on X;
“The loss of lives due to a mishap in Badaun, Uttar Pradesh, is deeply painful. I extend my condolences to the bereaved families. Praying for the speedy recovery of the injured: PM @narendramodi”
The loss of lives due to a mishap in Badaun, Uttar Pradesh, is deeply painful. I extend my condolences to the bereaved families. Praying for the speedy recovery of the injured: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 17, 2026


