प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता श्री जेरेमी कोर्बिन से मुलाकात की
प्रधानमंत्री मोदी ने लंदन में बसावेश्वर की प्रतिमा का अनावरण किया
श्री मोदी ने डॉ बी आर अम्बेडकर के उस घर का दौरा किया जहाँ वे अपने प्रवास के दौरान रुके थे
प्रधानमंत्री मोदी सोलिहल में जगुआर लैंड रोवर फैक्ट्री का दौरा किया

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिनों में कई आयोजनों में भाग लिया। सबसे पहले उन्होंने ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता श्री जेरेमी कोर्बिन के साथ मुलाकात की।

बाद में, प्रधानमंत्री ने लंदन में बसावेश्वर की प्रतिमा का अनावरण किया। श्री मोदी ने कहा कि यह प्रतिमा लोकतांत्रिक आदर्शों और मानवता में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत होगी। प्रधानमंत्री ने बसावेश्वर को महान दार्शनिक और समाज सुधारक बताया जिन्होंने अपने समय की सामाजिक बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए काम किया।

इस अवसर पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पेरिस में कल हुए आतंकी हमलों से वे अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ़ फ्रांस के लोगों पर हमला नहीं था बल्कि पूरी मानवता पर हमला है और समय आ गया है कि पूरा विश्व इस वैश्विक खतरे से लड़ने के लिए एकजुट हो। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवाद को परिभाषित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

Basaveshwara Statue unveiled today will be an inspiration for those believing in democratic ideals & humanity.

Posted by Narendra Modi on Saturday, November 14, 2015

With a young friend, before unveiling the Basaveshwara Statue.

Posted by Narendra Modi on Saturday, November 14, 2015

प्रधानमंत्री ने डॉ बी आर अम्बेडकर के उस घर का भी दौरा किया जहाँ वे अपने प्रवास के दौरान रुके थे और लंदन में किंग हेनरी रोड स्थित डॉ अम्बेडकर मेमोरियल का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने कहा कि समानता और न्याय के उनका संदेश हमेशा लोगों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने आगंतुक पुस्तिका में लिखा, “इसी पवित्र जगह पर डॉ अम्बेडकर ने सभी कठिनाइयों और बाधाओं से पार पाते हुए ज्ञान की अपनी खोज को आगे बढ़ाया।” उन्होंने आगे कहा, “मैं समाज के शोषित वर्गों के लिए निरंतर काम करने वाले उस महान व्यक्ति को नमन करता हूँ।” महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी इस अवसर पर वहां उपस्थित थे।

Just visited the house where Dr. Ambedkar stayed. His message of equality & justice continues to resonate.

Posted by Narendra Modi on Saturday, November 14, 2015

श्री नरेन्द्र मोदी ने सोलिहल में जगुआर लैंड रोवर फैक्ट्री का दौरा किया जहाँ उन्हें नवीनतम तकनीकी नवाचारों के बारे में जानकारी दी गई।

ब्रिटेन की तीन दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अंताल्या, तुर्की पहुंचे। प्रधानमंत्री ने गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए ब्रिटेन सरकार, प्रधानमंत्री डेविड कैमरून और वहां के लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में भारत-ब्रिटेन संबंध और मजबूत होंगे।

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
₹10,000-crore scheme puts container manufacturing at the centre of India’s maritime push

Media Coverage

₹10,000-crore scheme puts container manufacturing at the centre of India’s maritime push
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
पीएम मोदी ने जीवन की चुनौतियों से पार पाने में दृढ़ संकल्प, अथक परिश्रम और पुरुषार्थ के महत्व को रेखांकित करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
August 13, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषित साझा किया, जिसमें जीवन की चुनौतियों का सामना करने और विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में दृढ़ संकल्प, धैर्य और साहस की शक्ति पर प्रकाश डाला गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा;

"दैवं पुरुषकारेण यः समर्थः प्रबाधितुम्।

न दैवेन विपन्नार्थः पुरुषः सोऽवसीदति॥"

जिस व्यक्ति के पास कठिन से कठिन परिस्थितियों को अपने पक्ष में बदलने का संकल्प, लगन और साहस होता है, उसे जीवन की चुनौतियाँ कभी हरा नहीं सकतीं। वह बिना रुके लगातार प्रयास करता है और अपने अटूट निश्चय के बल पर आगे बढ़ते हुए आखिरकार सफलता हासिल करता है।