चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है। हम सच्ची भावना के साथ इसमें भाग लेंगे। मैं चुनाव तारीखों की घोषणा का स्वागत करता हूँ : ट्विटर पर श्री मोदी

गुजरात में १३ और १७ दिसंबर को दो चरणों में चुनाव। २० दिसंबर को वोटों की गिनती।

 

बुधवार ३ अक्टूबर, २०१२ की शाम को श्री नरेन्द्र मोदी ने चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत किया।

श्री मोदी ने ट्विट किया, “चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है। हम उत्सव की सच्ची भावना के साथ भाग लेंगे। मैं चुनाव तारीखों की घोषणा का स्वागत करता हूँ”

बुधवार को (३ अक्टूबर), मुख्य चुनाव आयोग ने गुजरात के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की। राज्य में चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे - ८७ सीटों को समाविष्ट करने वाला पहला चरण १३ दिसंबर, २०१२ को आयोजित किया जाएगा और ९५ सीटों को समाविष्ट करने वाला दूसरा चरण १७ दिसम्बर, २०१२ को होगा। वोटों की गिनती २० दिसम्बर, २०१२ को की जाएगी। मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ई.वी.एम.) के माध्यम से होगा।

चुनाव की अधिक जानकारी :

प्रथम चरण दूसरा चरण
अधिसूचना जारी करने की तारीख १७ नवम्बर, २०१२ २३ नवम्बर, २०१२
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि २४ नवम्बर, २०१२ ३० नवम्बर, २०१२
नामांकन की जांच २६ नवम्बर, २०१२ १ दिसंबर, २०१२
नामांकन वापसी की अंतिम तिथि २८ नवम्बर, २०१२ ३ दिसंबर, २०१२
मतदान की तारीख १३ दिसंबर, २०१२ १७ दिसंबर, २०१२
मतगणना २० दिसंबर, २०१२ २० दिसंबर, २०१२
 

पहला चरण मुख्य रूप से दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और अहमदाबाद जिले के कुछ हिस्सों को शामिल करता है, जबकि दूसरा चरण मध्य गुजरात, उत्तर गुजरात, कच्छ और अहमदाबाद जिले के बड़े हिस्से को शामिल करता है।

मौजूदा विधानसभा की अवधि १७ जनवरी, २०१३ को समाप्त होती है। २००७ में भी राज्य में दो चरण में चुनाव हुए थे।

यहाँ आप कार्यक्रम के बारे में अधिक विवरण देख सकते हैं।

 

 

Explore More
आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी

लोकप्रिय भाषण

आज सम्पूर्ण भारत, सम्पूर्ण विश्व राममय है: अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव में पीएम मोदी
Technical textiles critical to footwear sector

Media Coverage

Technical textiles critical to footwear sector
NM on the go

Nm on the go

Always be the first to hear from the PM. Get the App Now!
...
सोशल मीडिया कॉर्नर 29 अप्रैल 2026
April 29, 2026

Leadership That Plays, Builds & Delivers: PM Modi’s Vision Igniting Youth, Women & Northeast India