मुख्यमंत्री शुक्रवार को तीन जिलों के दौरे पर
बनासकांठा-पाटण और कच्छ में जिला प्रशासन के साथ अकाल और राहत कार्यों की समीक्षा करेंगे
मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल शुक्रवार, जन्माष्टमी को राज्य के उत्तर गुजरात के तीन अकालग्रस्त जिलों में बरसात के अभाव और मानसून की अनिश्चितता के बाद खड़ी हुई परिस्थिति की सर्वांगीण समीक्षा करेंगे।मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे पालनपुर में बनासकांठा जिले, दोपहर में पाटण में पाटण जिले और शाम को भुज में कच्छ जिले के अकाल संकट का सामना करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की समीक्षा जिला प्रशासन के साथ करेंगे।
इसमें खेतीबाड़ी, सिंचाई, पेयजल, चारा, अकाल राहत का ग्रामिण रोजगार और अन्य आनुषांगिक कदमों पर राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के अमलीकरण की भी समीक्षा की जाएगी।
जिला प्रशासनों को अकालग्रस्तों के साथ खड़े रहने में कोई चूक ना रह जाए और अकाल के संकट को उत्पादकता के अवसर में पलटने का मार्गदर्शन दिया जाएगा।


